आयरलैंड ने चौथे दिन अपनी पारी 64/0 के स्कोर से आगे बढ़ाई। एड जॉयस (43) के रनआउट होने के साथ आयरलैंड के विकेट गिरने की शुरुआत हुई। 127 रन के स्कोर पर आयरलैंड ने अपने शीर्ष पांच विकेट गंवा दिए थे और उस पर पारी की हार का खतरा मंडरा रहा था।
मगर केविन ओ ब्रायन ने स्टुअर्ट थोंपसन (53) के साथ 118 रन की साझेदारी करके बाजी पलट दी। थोंपसन ने 116 गेंदों में 6 चौकों की मदद से अर्धशतक जड़ा। पाकिस्तान की तरफ से मोहम्मद आमिर ने तीन जबकि मोहम्मद अब्बास ने दो विकेट झटके। शादाब खान को एक सफलता मिली।