फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत की सरजमीं पर होगी अफगानिस्तान-आयरलैंड के बीच द्विपक्षीय सीरीज, खेले जाएंगे इतने मैच

Sat, 01 Dec 2018 05:17 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Afghanistan cricket team - फोटो : PTI
विज्ञापन

आयरलैंड की क्रिकेट टीम साल 2019 के फरवरी-मार्च में अफगानिस्तान के साथ द्विपक्षीय सीरीज खेलने के लिए भारत का दौरा करेगी। उत्तराखंड के देहरादून स्थित राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम अफगानिस्तान क्रिकेट टीम का दूसरा घरेलू मैदान है। दोनों टीमों के बीच सभी मैच देहरादून में खेले जाएंगे।

विज्ञापन


आईसीसी की आधिकारिक वेबसाइट के मुताबिक, आयरलैंड को अगले साल फरवरी-मार्च के दौरान देहरादून में अफगानिस्तान के साथ तीन टी-20, पांच वन-डे और एकमात्र टेस्ट मैच खेलना है। बता दें कि घर के बाहर आयरलैंड का यह पहला टेस्ट मैच होगा। दोनों टीमों के लिए यह उनका दूसरा टेस्ट मैच होगा।

आयरलैंड ने अपना पहला टेस्ट मैच इस वर्ष पाकिस्तान के खिलाफ अपने घर में खेला था जहां उसे पांच विकेट से हार का सामना करना पड़ा था। वहीं, अफगानिस्तान ने पहला टेस्ट मैच इस वर्ष बेंगलुरू में मेजबान भारत के खिलाफ खेला था, जहां अफगानिस्तान को पारी और 262 रन से करारी मात खानी पड़ी थी।
विज्ञापन


आयरलैंड की टीम को भारत दौरे पर अफगानिस्तान के साथ 23 फरवरी से लेकर 26 फरवरी तक तीन मैचों की टी-20 सीरीज, दो मार्च से लेकर 12 मार्च तक पांच मैचों की वन-डे सीरीज और 17 से लेकर 21 मार्च तक एकमात्र टेस्ट मैच खेलना है। ये सभी मैच देहरादून स्थित राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले जाएंगे।
विज्ञापन



और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें