फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संन्यास: केविन ओ ब्रायन ने वनडे क्रिकेट को कहा अलविदा, विश्व कप में लगा चुके हैं आतिशी शतक

Fri, 18 Jun 2021 05:07 PM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

आयरलैंड के विस्फोटक बल्लेबाज केविन ओ ब्रायन ने वनडे से संन्यास की घोषणा कर दी है। ओब्रायन का शुमार दुनिया के सबसे विध्वंसक बल्लेबाजों में किया जाता हैै। 
विज्ञापन
केविन ओ ब्रायन - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आयरलैंड क्रिकेट टीम के धमाकेदार ऑलराउंडर केविन ओ ब्रायन ने एकदिवसीय क्रिकेट से संन्यास का एलान कर दिया है। ओ ब्रायन वनडे में हमेशा विस्फोटक बल्लेबाजी करने के लिए जाने जाते थे। क्रिकेट विश्व कप 2011 में उन्होंने सबसे तेज शतक लगाने का कीर्तिमान बनाया। ओ ब्रायन ने यह करिश्मा इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए मैच में किया था। विश्व कप में सबसे तेज शतक लगाने का रिकॉर्ड आज भी उनके नाम है. 

विज्ञापन


आयरलैंड ने इस मुकाबले में इंग्लैंड को तीन विकेट से पटखनी दी थी। आयरिश टीम ने 328 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए 5 गेंद बाकी रहते इस मैच में जीत दर्ज की। ओ ब्रायन ने कातिलाना अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए 63 गेंदों पर 113 रन बनाए थे। 

ओ ब्रायन ने क्रिकेट आयरलैंड द्वारा जारी एक बयान में कहा, आयरलैंड के लिए लगातर 15 साल खेलने के बाद मुझे लगता है अब एकदिवसीय क्रिकेट से दूर होने और संन्यास लेने का यह सही वक्त है। वह आयरलैंड के लिए टेस्ट और टी20 मैचों के लिए उपलब्ध रहेंगे। 
विज्ञापन


37 वर्षीय केविन ओ ब्रायन ने 153 एकदिवसीय मैचों में आयरलैंड का प्रतिनिधित्व किया। जिनमें उनके नाम 3618 रन दर्ज हैं। इसके अलावा उन्होंने वनडे में गेंदबाजी करते हए उन्होंने 114 विकेट भी झटके. ओब्रायन के पिता और भाई भी आयरलैंड के लिए क्रिकेट खेल चुके हैं। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें