फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आर्थिक तंगी की वजह से आयरलैंड ने रद्द की अफगानिस्तान के खिलाफ टी-20 सीरीज 

Tue, 17 Dec 2019 01:21 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
अफगानिस्तान vs आयरलैंड - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

आर्थिक तंगी से जूझ रहे आयरलैंड क्रिकेट बोर्ड ने 2020 के भविष्य दौरा कार्यक्रम में बदलाव करते हुए अफगानिस्तान के खिलाफ पांच मैचों की घरेलू टी-20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज को रद्द कर दिया है। वहीं, बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट मैच को टी-20 अंतरराष्ट्रीय में बदल दिया।

विज्ञापन


आयरलैंड को अफगानिस्तान के साथ जून 2017 में टेस्ट खेलने का अधिकार मिला था। क्रिकेट आयरलैंड के मुख्य कार्यकारी वारेन डेट्रोम ने कहा कि बोर्ड की वित्तीय स्थिति में उतना सुधार नहीं हुआ है, जितना कि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के पूर्ण सदस्य बनने के बाद उम्मीद थी।

डेट्रोम ने कहा, 'हम टेस्ट क्रिकेट के लिए अपने दृष्टिकोण में बहुत सावधानी बरत रहे हैं और यह समझते हैं कि यह खेल के लंबे प्रारूप में एक प्रतिस्पर्धी टीम बनाने के लिए दीर्घकालिक योजना चाहिए। हमें नियमित रूप से टेस्ट खेलने से पहले खुद को आर्थिक रूप से निर्भर बनाने के लिए बुनियादी ढांचे में महत्वपूर्ण निवेश की जरूरत है।'
विज्ञापन


उन्होंने कहा, 'दुर्भाग्य से, इस आर्थिक स्थिति ने हमें अगले साल घरेलू टेस्ट मैच में कटौती करने के लिए प्रेरित किया है। यह एक मैच की श्रृंखला है जो विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप का हिस्सा नहीं होगा। इसलिए इसका बहुत औचित्य नहीं बचता है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें