फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आयरलैंड के खिलाफ टेस्ट में इंग्लैंड ने की दूसरे दिन वापसी

Fri, 26 Jul 2019 09:28 AM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
इंग्लैंड बनाम आयरलैंड - फोटो : social Media
विज्ञापन

जैक लीच (92) आठ रन से अपने पहले शतक से चूक गए। इंग्लैंड ने आयरलैंड के खिलाफ एकमात्र टेस्ट मैच के दूसरे दिन 77.4 ओवर में नौ विकेट पर 303 रन बनाए थे। उसकी कुल बढ़त 181 रन हो गई है, जबकि एक विकेट शेष है। स्टुअर्ट ब्रॉड 21 रन बनाकर क्रीज पर थे, जबकि ऑली स्टोन को अभी खाता खोलना है। बारिश के चलते खेल रोकना पड़ा। 

विज्ञापन


नाइट वाचमैन जैक ने करिअर का सर्वोच्च स्कोर बनाया और अपना पहला टेस्ट खेल रहे जेसन रॉय (72) के साथ दूसरे विकेट के लिए 145 रन जोड़े । जैक ने अपनी पारी में 162 गेंदों का सामना कर 16 चौके और रॉय ने 78 गेंदों में दस चौके और एक छक्का जड़ा।

सैम कुरैन ने 37 और कप्तान जोए रूट ने 31 रन का योगदान दिया। आयरलैंड की ओर से मार्क आदिर ने तीन, बोएड रैंकिन और स्टुअर्ट थाम्पसन ने दो-दो विकेट झटके। इंग्लैंड की टीम पहली पारी में 85 रन पर आउट हो गई थी। जवाब में आयरलैंड ने 207 रन बनाकर 122 न की बढ़त ली थी

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें