फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ZIM vs IRE Highlights: बारिश ने ऑस्ट्रेलिया का किया काम तमाम, ग्रुप चरण में थमा सफर; जिम्बाब्वे सुपर आठ में

Tue, 17 Feb 2026 05:32 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पल्लेकल

सार

IRE vs ZIM T20 World Cup 2026: जिम्बाब्वे और आयरलैंड के बीच मैच बारिश की भेंट चढ़ने से ऑस्ट्रेलिया को सबसे ज्यादा नुकसान हुआ क्योंकि टीम का सफर टूर्नामेंट के ग्रुप चरण में ही थम गया। वहीं, जिम्बाब्वे ने सुपर आठ चरण में जगह बना ली है।
विज्ञापन
टी20 विश्व कप 2026 - फोटो : IANS
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिम्बाब्वे और आयरलैंड के बीच टी20 विश्व कप में ग्रुप बी का मुकाबला बारिश के चलते रद्द हो गया है। इसके साथ ही दोनों टीमों को एक-एक अंक मिले हैं। इसका फायदा जिम्बाब्वे को हुआ है और वह सुपर आठ चरण में पहुंच गई है। वहीं, 2021 की चैंपियन ऑस्ट्रेलिया का सफर ग्रुप चरण में ही थम गया है और वह टूर्नामेंट से बाहर हो गई है। पल्लेकल में बारिश के कारण जिम्बाब्वे और आयरलैंड के बीच मैच में टॉस भी नहीं हो सका और अंतत: मैच रद्द करने का फैसला लिया गया।
विज्ञापन

ऑस्ट्रेलिया चौथे स्थान पर खिसकी
ग्रुप बी से श्रीलंका की टीम सुपर आठ चरण में पहुंच चुकी है और जिम्बाब्वे इस ग्रुप से अगले दौर में पहुंचने वाली दूसरी टीम बन गई है। जिम्बाब्वे ने लगातार दो मैच जीते और अब मैच रद्द होने से उसे एक अंक मिला जिससे उसके तीन मैचों में पांच अंक हो गए हैं और वह सुपर आठ में पहुंच गई है। वहीं, ऑस्ट्रेलिया अगर आखिरी मैच जीत भी जाती तो उसके चार अंक ही रहेंगे, इसलिए कंगारू टीम का सफर ग्रुप चरण में ही थम गया है। इसके अलावा आयरलैंड और ओमान भी बाहर हो गई है। 

जिम्बाब्वे ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर किया था उलटफेर
ऑस्ट्रेलिया के लिए मौजूदा टी20 विश्व कप में सफर निराशाजनक रहा। एक तो टीम खिलाड़ियों की चोट की समस्या से जूझ रही थी और फिर उसे जिम्बाब्वे के खिलाफ उलटफेर का शिकार होना पड़ा। ऑस्ट्रेलिया के लिए असली मुश्किल तब हुई जब श्रीलंका ने भी टीम को हरा दिया। अब ऑस्ट्रेलिया को 20 फरवरी को ओमान का सामना करना है। कंगारू टीम इस मैच में जीत दर्ज कर सम्मान के साथ विश्व कप से विदा लेना चाहेगी।

सुपर आठ में भारत-जिम्बाब्वे का होगा सामना
ऑस्ट्रेलिया के बाहर होने से अब सुपर आठ की तस्वीर लगभग साफ हो गई है। जिम्बाब्वे सातवीं टीम है जिसने अगले दौर में जगह बनाई है। अब सिर्फ एक स्थान के लिए अमेरिका, नीदरलैंड और पाकिस्तान के बीच होड़ है। सुपर आठ में पहला ग्रुप भी तय हो गया है। ग्रुप-1 में भारत, जिम्बाब्वे, दक्षिण अफ्रीका और वेस्टइंडीज हैं। वहीं, ग्रुप-2 में न्यूजीलैंड, इंग्लैंड और श्रीलंका ने सुपर आठ में जगह बनाई है, जबकि एक स्थान के लिए टीम का क्वालिफाई करना शेष है। भारत का सुपर आठ में सामना दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और वेस्टइंडीज से होगा। 
विज्ञापन

पल्लेकल में लगातार होती रही बारिश
पल्लेकल में रुक-रुककर लगातार बारिश होती रही जिस कारण पूरा मैदान कवर्स से ढका रहा। आउटफील्ड के चारों ओर कवर्स लगे रहे और कवर्स के ऊपर काफी पानी भरा हुआ था। मैच भारतीय समयानुसार तीन बजे से शुरू होना था, लेकिन इसमें टॉस भी नहीं हो सका। भारतीय समयानुसार शाम 6:10 बजे तक कटऑफ टाइम था, लेकिन मौसम की स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ जिसके बाद दोनों कप्तानों से बात करने के बाद मैच को रद्द किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें