फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अक्षय कर्णेवार: दोनों हाथों सें गेंदबाजी करता है यह स्पिनर, कहला रहा भारतीय क्रिकेट की नई खोज

Wed, 13 Feb 2019 02:49 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
नागपुर के विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में एक बार फिर अक्षय कर्णेवार बल्लेबाजों के लिए सिरदर्द साबित हो रहे हैं। रणजी चैंपियन विदर्भ और शेष भारत के बीच जारी ईरानी ट्रॉफी के मुकाबले में चारों ओर विदर्भ के करिश्माई गेंदबाज अक्षय कर्णेवार की ही चर्चा हो रही है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
यह लेफ्ट आर्म स्पिनर एक बार फिर दोनों हाथों से गेंदबाजी करते हुए कहर ढा रहा है। खास बात तो यह है कि खुद बीसीसीआई ने ऑफिशियल वेबसाइट पर उनकी गेंदबाजी का वीडियो पोस्ट किया। जिसके बाद यह वीडियो वायरल हो रहा है। 

#akshaykarnewarhttps://t.co/XNMN7biS4C
— GreatDingo (@GreatDingo007) February 13, 2019
विज्ञापन

3 of 4
अपनी अनोखी बॉलिंग क्वालिटी के बारे में बात करते हुए अक्षय ने कहा था- मैं सामान्य रूप से ऑफ स्पिन गेंदबाजी करता हूं। गेंदबाजी के अलावा भी कई काम दोनों हाथों से कर लेता हूं, कई बार परिजन भी चौंक जाते हैं कि मैं कौन सा काम किस हाथ से करता हूं। मेरे कोच ने ही मुझे बाएं हाथ से बॉलिंग के लिए कहा। टीम में बाएं हाथ के स्पिनर की कमी के कारण मैंने जमकर बॉलिंग प्रैक्टिस की और सफल रहा। अब मैं दोनों हाथों से आराम से गेंदबाजी कर लेता हूं।
विज्ञापन

4 of 4
इस मैच की बात करें तो आज बुधवार को खेल का दूसरा दिन जारी है। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी शेष भारत की टीम अजिंक्य रहाणे, मयंक अग्रवाल, हनुमा विहारी और श्रेयस अय्यर जैसे बल्लेबाजों के बावजूद महज 330 रन पर सिमट गई। जवाब में समाचार लिखे जाने तक विदर्भ भी पांच विकेट खोकर 171 रन बना चुकी है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें