इस मैच की बात करें तो आज बुधवार को खेल का दूसरा दिन जारी है। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी शेष भारत की टीम अजिंक्य रहाणे, मयंक अग्रवाल, हनुमा विहारी और श्रेयस अय्यर जैसे बल्लेबाजों के बावजूद महज 330 रन पर सिमट गई। जवाब में समाचार लिखे जाने तक विदर्भ भी पांच विकेट खोकर 171 रन बना चुकी है।