फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Irani Cup: सरफराज खान के शतक से शेष भारत मजबूत, 98 रन पर सिमटा सौराष्ट्र, मुकेश और उमरान मलिक ने बरपाया कहर

Sat, 01 Oct 2022 10:43 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

एक समय शेष भारत ने भी 18 रन पर तीन विकेट गंवा दिए थे। लंच के बाद सरफराज और हनुमा विहारी (62 नाबाद) ने चौथे विकेट के लिए 185 रन की अटूट साझेदारी कर टीम को मजबूती प्रदान की।
विज्ञापन
सरफराज खान - फोटो : फाइल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शेष भारत की टीम ने ईरानी कप में अपने गेंदबाजों मुकेश कुमार (4/23), कुलदीप सेन (3/41) और उमरान मलिक (3/25) की मदद से 2019-20 की रणजी चैंपियन सौराष्ट्र को 24.5 ओवरों में 98 रन पर ढेर कर दिया। उसके बाद पहले दिन का खेल समाप्त होने तक सरफराज खान के अविजित 125 रन की मदद से तीन विकेट पर 205 रन बनाकर अब तक 107 रन की बढ़त बना ली है। प्रमुख चयनकर्ता चेतन शर्मा और उनके साथी सुनील जोशी की उपस्थिति में सरफराज ने 126 गेंदों की अपनी पारी में 19 चौके और तीन छक्के लगाए।
विज्ञापन


सरफराज खान-हनुमा की शतकीय साझेदारी
एक समय शेष भारत ने भी 18 रन पर तीन विकेट गंवा दिए थे। लंच के बाद सरफराज और हनुमा विहारी (62 नाबाद) ने चौथे विकेट के लिए 185 रन की अटूट साझेदारी कर टीम को मजबूती प्रदान की। उन्होंने जयदेव उनादकट की गेंदों का बेहतरीन ढंग से सामना किया। जयदेव ने उन्हें दो बाउंसर फेंकी, पहली पर उन्होंने छक्का जड़ा और दूसरी पर चौका लगाया। उन्होंने अपना शतक स्पिनर धर्मेंद्र जडेजा की गेंद पर लेटकट लगाकर अपना शतक पूरा किया। उन्होंने पारी के 41वें ओवर में धमेंद्र जडेजा में लगातार तीन चौके लगाए।
 
इससे पहले शेष भारत के कप्तान हनुमा ने टॉस जीतकर पहले सौराष्ट्र को उतारा। पिच पर नमी के कारण बल्लेबाजी आसान नहीं थी। उछाल भी नजर आया। मुकेश ने पहले ही स्पैल में सौराष्ट्र को मुश्किल में डाल दिया। ओपनर हार्विक (00) और स्नेल पटेल (04) के विकेट मुकेश को मिले। चेतेश्वर पुजारा (01) का विकेट कुलदीप सेन को मिला। जम्मू के युवा तेज गेंदबाज उमरान मलिक ने 145 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गेंदबाजी की।  
विज्ञापन
विज्ञापन


संक्षिप्त स्कोर 
सौराष्ट्र :
98 रन पर ऑलआउट, 25.4 ओवर।
(वसावडा 22, धर्मेंद्र जडेजा 28, मुकेश 4/23, कुलदीप सेन 3/41, उमरान मलिक 3/25)
शेष भारत : तीन विकेट पर 205 रन।
(सरफराज खान 125*, हनुमा 62*)।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें