फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Irani Cup: ईरानी ट्रॉफी के लिए शेष भारत टीम का एलान, हनुमा विहारी बने कप्तान, मयंक अग्रवाल और उमरान भी चुने गए

Wed, 28 Sep 2022 03:52 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

ईरानी कप टूर्नामेंट तीन साल बाद आयोजित होगा। कोरोनावायरस महामारी के कारण यह 2020 से नहीं खेला गया था। इस बार शेष भारत टीम की कमान हनुमा विहारी को सौंपी गई है।
विज्ञापन
हनुमा विहारी, उमरान मलिक और हनुमा विहारी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने बुधवार को ईरानी कप के लिए शेष भारत टीम का एलान कर दिया। शेष भारत की टीम एक से पांच अक्तूबर को 2019-20 रणजी ट्रॉफी सीजन की चैंपियन सौराष्ट्र के खिलाफ खेलेगी। यह टूर्नामेंट तीन साल बाद आयोजित होगा। कोरोनावायरस महामारी के कारण यह 2020 से नहीं खेला गया था। इस बार शेष भारत टीम की कमान हनुमा विहारी को सौंपी गई है।
विज्ञापन


शेष भारत टीम में भारतीय टीम से बाहर चल रहे ओपनर मयंक अग्रवाल को भी चुना गया है। उनके अलावा इस भारत को अंडर-19 चैंपियन बनाने वाले कप्तान यश ढुल को भी टीम में रखा गया है। यश रणजी ट्रॉफी में दिल्ली की ओर से खेलते हैं। आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से खेलने वाले तेज गेंदबाज उमरान मलिक को टीम में शामिल किया गया है। उमरान भारत की ओर से टी20 खेल चुके हैं।

विहारी, मयंक और ढुल के अलावा टीम में बल्लेबाज के तौर पर प्रियांक पांचाल और अभिमन्यु ईश्वरन को चुना गया है। उनके अलावा सरफराज खान भी टीम में हैं। वह रणजी ट्रॉफी में तो शानदार फॉर्म में थे, लेकिन दलीप ट्रॉफी के दौरान उनका बल्ला नहीं चला। सरफराज ईरानी कप से फॉर्म में वापसी करना चाहेंगे। दलीप ट्रॉफी में पश्चिम क्षेत्र के लिए दोहरा शतक लगाने वाले यशस्वी जायसवाल को भी चुना गया है।
विज्ञापन


विकेटकीपिंग के लिए केएस भरत के साथ उपेंद्र यादव को टीम में रखा गया है। स्पिन विभाग में जयंत यादव, सौरभ कुमार और आ साई किशोर हैं। वहीं, तेज गेंदबाजी विभाग में उमरान मलिक के साथ मुकेश कुमार, कुलदीप सेन और अर्जन नागवासवाला को जगह मिली है। यह मुकाबला राजकोट के सौराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जाएगा।

शेष भारत की टीम: हनुमा विहारी (कप्तान), मयंक अग्रवाल, प्रियांक पांचाल, अभिमन्यु ईश्वरन, यश ढुल, सरफराज खान, यशस्वी जायसवाल, केएस भरत (विकेटकीपर), उपेंद्र यादव (विकेटकीपर), जयंत यादव, सौरभ कुमार, आर साई किशोर, मुकेश कुमार, उमरान मलिक, कुलदीप सेन, अर्जन नागवासवाला।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें