फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Irani Cup Highlights: मध्य प्रदेश के खिलाफ शेष भारत को मिली बढ़त, यश के शतक से MP बना पाया 294 रन

Fri, 03 Mar 2023 11:14 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर

सार

तीसरे दिन का खेल खत्म होने के समय शेष भारत ने दूसरी पारी में एक विकेट पर 85 रन बना लिए हैं और टीम की कुल बढ़त 275 रन हो गई है।
विज्ञापन
मध्य प्रदेश बनाम शेष भारत लाइव - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऑफ स्पिनर पुलकित नारंग की फिरकी की मदद से शेष भारत की टीम ईरानी कप के मैच में शुक्रवार को मध्य प्रदेश के खिलाफ पहली पारी में बढ़त हासिल करने में सफल रही। पुलकित ने 65 रन देकर चार विकेट लिए और उनकी गेंदबाजी के आगे मध्य प्रदेश पहली पारी में 294 रन बना पाया।
विज्ञापन


मेजबान टीम के लिए सिर्फ यश दुबे ही कुछ संघर्ष कर पाए और शतकीय पारी खेलने में सफल रहे। उन्होंने 258 गेंदों में 109 रन बनाए और 16 चौके जड़े। शेष भारत ने पहली पारी में 484 रन बनाए थे। इस तरह शेष भारत को पहली पारी में 190 रन की बढ़त मिली।

तीसरे दिन का खेल खत्म होने के समय शेष भारत ने दूसरी पारी में एक विकेट पर 85 रन बना लिए हैं और टीम की कुल बढ़त 275 रन हो गई है। अभिमन्यु ईश्वरन 26 और यशस्वी जायसवाल 58 रन बनाकर खेल रहे हैं। कप्तान मयंक अग्रवाल अपना खाता नहीं खोल पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें