फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL2020: सोशल मीडिया पर पंजाब और हैदराबाद की टीम में भिड़ंत, गेल-वार्नर को लेकर छिड़ गया युद्ध

Mon, 23 Mar 2020 08:09 AM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
गेल और वार्नर - फोटो : social media
आईपीएल 2020 के शुरू होने में अभी वक्त है। कोरोना वायरस महामारी की वजह से हो भी सकता है और नहीं भी। इसकी कोई गांरटी नहीं है। हालांकि, फिलहाल, इसे 15 अप्रैल तक के लिए टाल दिया गया है। 
विज्ञापन

2 of 5
सनराइजर्स हैदराबाद बनाम किंग्स इलेवन पंजाब
इससे पहले आईपीएल की ये दो टीमें सोशल मीडिया पर आपस में भिड़ गई। दरअसल, किंग्स इलेवन पंजाब और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच क्रिस गेल और डेविड वार्नर को लेकर सोशल मीडिया पर एक युद्ध छिड़ गया। 
 
विज्ञापन

3 of 5
क्रिस गेल - फोटो : सोशल मीडिया
हालांकि, ये सब तब शुरू हुआ जब स्टार स्पोर्ट्स ने पूछा, 'गेल और वार्नर पावर हिटिंग का हिस्सा हैं। ऐसे में दोनों में से कौन ज्यादा खतरनाक ओपनर हैं। इसके बाद किंग्स इलेवन पंजाब ने गेल के रिकॉर्ड के बारे में तुरंत जवाब देते हुए लिखा, 'आईपीएल में सबसे अधिक शतक, आईपीएल में सबसे अधिक स्कोर, 150 से अधिक की स्ट्राइक रेट, आईपीएल इतिहास में सबसे तेज शतक और सबसे अधिक छक्के। मुझे लगता है कि हम जानते हैं कि हमारी पसंद कौन है!'
 
 

4 of 5
वार्नर-अश्विन - फोटो : अमर उजाला
इसके बाद सनराइजर्स हैदराबाद ने भी जवाब देने में जल्दी नहीं की। उन्होंने कहा, तीन ऑरेंज कैप्स, एक आईपीएल ट्रॉफी और एक लिफ्ट की जरूरत है।'

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
क्रिस गेल - फोटो : social Media
बता दें कि गेल ने आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा छह शतक बनाए हैं और 2013 के आईपीएल में में 175 रन बनाए थे। वहीं, वार्नर ने आईपीएल में चार शतक लगाए हैं। वह 2015, 2017 और 2018 में ऑरेंज कैप होल्डर थे और 2016 में कप्तान के रूप में ट्रॉफी भी हासिल की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें