फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहवाग ने उड़ाया अपने ही टीम की मालकिन का मजाक, बोलें- IPL में जमकर शॉपिंग कर रही 

Sat, 27 Jan 2018 07:58 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
आईपीएल 2018
विज्ञापन

इंडियम प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 11वें सीजन के लिए खिलाड़ियों की नीलामी जारी है। नीलामी के दौरान किंग्स इलेवन पंजाब की को ऑनर प्रीति जिंटा बड़े ही जोश के साथ बोली लगा रही हैं। प्रीति के साथ टीम इंडिया के पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज वीरेन्द्र सहवाग बैठे हुए हैं।

विज्ञापन


गौरतलब है कि सहवाग हमेशा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। इसी बीच आईपीएल के नीलामी के वक्त उन्होंने एक ऐसे कमेंट्स कर दिए, जिसे पढ़कर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। सहवाग ने ट्विटर पर नीलामी के दौरान अपने ही टीम की मालकिन प्रीति के बारे में लिखा, लड़कियों को शॉपिंग का शौक होता है, प्रीति भी फुल शॉपिंग के मूड में हैं। हर चीज खरीदनी है।
 
सहवाग के इस ट्वीट पर यूजर्स ने काफी मजे ले रहे हैं। एक यूजर ने तो ये तक लिख दिया कि किंग्स इलेवन पंजाब को देखकर ऐसा लग रहा है जैसे वो इस बार कम से कम 300-400 खिलाड़ी खरीदना चाहते हैं।
विज्ञापन

 
नीलामी के दौरान पंजाब की टीम ने अपना सबसे पहला राइट टू मैच (RTM) डेविड मिलर के लिए इस्तेमाल किया। टीम उन्हें अपने पास रखकर काफी खुश है। पंजाब ने जिन खिलाड़ियों को खरीदा उसमें करुण नायर, ऐरॉन फिंच, डेविड मिलर, युवराज सिंह, अश्विन और केएल राहुल ने नाम शामिल हैं। अब तक प्रीति ने युवराज सिंह को दो करोड़, करुण नायर को 5.60 करोड़ में, एरोन फिंच को 6.20 करोड़ में, के एल राहुल को 11 करोड़ और डेविड मिलर को 3 करोड़ खरीद चुकीं हैं। 

विज्ञापन

प्रीति जिंटा
बता दें कि जो भारतीय खिलाड़ी सबसे महंगे बिके हैं उसमें से दो को प्रीति की टीम किंग्स इलेवन पंजाब ने खरीदा है। इसमें केएल राहुल (11 करोड़ रुपये) और अश्विन (सात करोड़ 60 लाख रुपये) शामिल हैं। इसके अलावा युवराज सिंह फिर से पंजाब के लिए खेलेंगे। उन्हें दो करोड़ रुपये के बेस प्राइस पर खरीदा गया। युवराज के फिर से टीम में आने पर प्रीति ने ट्वीट कर खुशी भी जाहिर की थी। प्रीति ने ट्वीट में लिखा कि युवराज फिर से किंग्स इलेवन पंजाब में वापस आ गए हैं। मैं इससे ज्यादा खुश नहीं हो सकती। बल्ले-बल्ले। 
 


बहरहाल, कुछ ऐसे भी खिलाड़ी हैं जिनपर प्रीति ने बढ़ चढ़ कर बोली लगाई, लेकिन फिर भी उन्हें खरीद नहीं पाई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें