फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL10: आज मुंबई के सामने होगी केकेआर की 'गंभीर' चुनौती

Sun, 09 Apr 2017 07:10 PM IST
amarujala.com-Presented By: नवीन चौहान
विज्ञापन
गौतम गंभीर और रोहित शर्मा
विज्ञापन
पहले मैच में हार का सामना कर चुकी मुंबई इंडियंस के सामने रविवार को कोलकाता नाइटराइडर्स की टीम होगी। केकेआर ने शुक्रवार को गुजरात लॉयंस के खिलाफ दस विकेट से रिकॉर्ड जीत हासिल की थी। मुंबई को पहले मैच में राइजिंग पुणे सुपरजाइंट के आगे सात विकेट से हार का सामना करना पड़ा था। मुंबई टीम प्रबंधन अपने गेंदबाजी आक्रमण में धार लाने के लिए कुछ बदलाव लाने की योजना बना रहा होगा क्योंकि पुणे के खिलाफ दबाव के बीच किरोन पोलार्ड ने अंतिम ओवर फेंका था जिसमें स्मिथ ने दो छक्के मारकर मुंबई को हार झेलने को विवश कर दिया था।
विज्ञापन


 

मुंबई दे सकती है मलिंगा और हरभजन को मौका 

लसिथ मलिंगा - फोटो : getty
हो सकता है कि ऐसे में टिम साउदी की जगह श्रीलंका के लसिथ मलिंगा को उतारा जाए और अनुभवी ऑफ स्पिनर हरभजन को भी मौका दिया जाए। मलिंगा खासतौर पर डेथ ओवरों में उपयोगी हो सकते हैं। मुंबई की टीम को अपनी खराब शुरुआत के लिए जाना जाता है। केकेआर के खिलाफ टीम अपना सौ प्रतिशत देने के इरादे से उतरेगी।

मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा केकेआर के ओपनर क्रिस लिन को लेकर चिंतित होंगे जिन्होंने शुक्रवार को गुजरात के खिलाफ 41 गेंदों पर नाबाद 93 रन की पारी खेली थी। इसके अलावा कप्तान गौतम गंभीर पर भी अंकुश लगाने की कोशिश होगी जिन्होंने नाबाद 76 रन बनाए। दोनों के बीच पहले विकेट पर अविजित 184 रन की साझेदारी हुई। मुंबई का शीर्ष बल्लेबाजी क्रम बेहतर नहीं कर पाया। खुद कप्तान रोहित दक्षिण अफ्रीकी लेग स्पिनर इमरान ताहिर की गुगली पर चकमा खा गए।

केकेआर के पास भी पीयूष चावला के अलावा चाइनामैन कुलदीप यादव के रूप में दो अच्छे स्पिनर हैं। केकेआर के पास शाकिब अल हसन के रूप में एक स्तरीय ऑराउंडर भी है। 
विज्ञापन

दोनों टीमें इस प्रकार हैं

हरभजन सिंह - फोटो : getty
टीमें:
केकेआर : गौतम गंभीर (कप्तान), डेरेन ब्रावो, ट्रेंट बोल्ट, पीयूष चावला, नाथन कूल्टर नाइल, कोलिन डि ग्रैंडहोम, ऋषि धवन, सायन घोष, शाकिब अल हसन, शेल्डन जैक्सन, इशांक जग्गी, कुलदीप यादव, क्रिस वोक्स, क्रिस लिन, सुनील नारायण, मनीष पांडे, यूसुफ पठान, अंकित राजपूत, सूर्यकुमार यादव , रॉबिन उथप्पा, उमेश यादव। 

मुंबई इंडियंस: रोहित शर्मा (कप्तान), जसप्रीत बुमराह, जोस बटलर, श्रेयास गोपाल, कृष्णाप्पा गौतम, एसेला गुणारत्ने, हरभजन सिंह, मिचेल जानसन, कुलवंत खेजरोलिया, सिद्धेश लाड, मिशेल मैक्लेनघन, लसिथ मलिंगा, हार्दिक पांड्या, कृणाल पांड्या, पार्थिव पटेल, किरोन पोलार्ड, निकोलस पूरन, दीपक पूनिया, नितीश राणा, अंबाती रायडू, जितेश शर्मा, कर्ण शर्मा, लेंडल सिमंस, टिम साउदी, जगदीश सुचित, सौरभ तिवारी, विनय कुमार। ​
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें