फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्पॉट फिक्सिंग: विंदू ने दो सट्टेबाजों को बाहर भेजा

Wed, 22 May 2013 07:47 PM IST
मुंबई/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
आईपीएल सीजन 6 में स्पॉट फिक्सिंग के जांच के घेरे में बॉलीवुड की कई हस्तियों के नाम सामने आ रहे हैं। इसके अलावा मुंबई पुलिस टीम इंडिया के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी साक्षी से भी पूछताछ कर सकती है।
विज्ञापन


स्पॉट फिक्सिंग मामले में गिरफ्तार विंदू ने पूछताछ के दौरान यह भी स्वीकार किया कि उसने सट्टे के दौरान 17 लाख रुपये की कमाई की।

दूसरी ओर, नए घटनाक्रम में एक यह भी खबर आ रही है कि अजित चंडीला को 17 मई के आईपीएल मैच फिक्स कराने के लिए 15 लाख रुपये का अग्रिम ऑफर दिया गया था।

इससे पहले मंगलवार को गिरफ्तार विंदू के घर पर मुंबई पुलिस ने छापा मारा। उनके घर से एक लैपटॉप और मोबाइल फोन जब्त किए गए हैं।

इस बीच ख्ाबर आ रही है कि विंदू ने दो सटोरियों को देश से बाहर जाने में मदद भी की। विंदू ने पूछताछ के दौरान खुलासा किया कि उसने 17 मई को दो सटोरियों को जयपुर से बाहर जाने में मदद भी की।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच धोनी की पत्नी साक्षी से भी इस सिलसिले में पूछताछ कर सकती है। दरअसल 6 अप्रैल को विंदू चेन्नई में मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेले गए मैच के दौरान साक्षी के ठीक पास वाली कुर्सी पर बैठे थे। इसके बाद विंदू 5 मई को मुंबई में भी हुए मुंबई और चेन्नई के बीच मुकाबले के दौरान साक्षी के संग दिखे थे।
विज्ञापन


क्राइम ब्रांच की सूची
क्राइम ब्रांच ने इस मामले में पूछताछ के लिए एक सूची बनाई है। जिसमें बॉलीवुड की दो अभिनेत्रियों, एक जाने माने अभिनेता और कुछ मॉडल्स के भी नाम शामिल हैं।

बताया जा रहा है कि इन लोगों ने विंदू और सटोरिये रमेश व्यास के जरिए पैसे लगाए थे।

टीम मालिक का रिश्तेदार भी घेरे में

विंदू दारा सिंह के मोबाइल फोन से एक टीम मालिक के रिश्तेदार का नंबर भी मिला है।

पुलिस स्पॉट फिक्सिंग मामले में टीम मालिक के उस रिश्तेदार की भूमिका की भी जांच कर रही है।

फिक्सिंग से लेना-देना नहीं: विंदू

अंग्रेजी अखबार टाइम्स ऑफ इंडिया के अनुसार, मुंबई पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि विंदू दारा सिंह के कॉल रिकार्ड्स में एक टीम मालिक के रिश्तेदार का मोबाइल नंबर भी शामिल है, जिसकी पिछले तीन दिन से जांच की जा रही है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि पुलिस टीम अभी तक यह सुनिश्चित नहीं कर पाई है कि यह स्पॉट फिक्सिंग है या फिर बोली लगाने का मामला।

कई बड़े क्रिकेटरों के संपर्क में था बिंदू

पुलिस जांच में पता चला है कि विंदू दारा सिंह ने टीम मालिक के रिश्तेदार से बात करने के तत्काल बाद सट्टेबाज रमेश व्यास से बातचीत की थी।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि सिर्फ एक बार ही बातचीत नहीं की गई है। उनके पास टीम मालिक के रिश्तेदार के इस रैकेट से संबंध होने के पर्याप्त सुबूत हैं।

उन्होंने बताया कि आगे की कार्रवाई करने से पहले क्राइम ब्रांच उस रिश्तेदार को समन भेजने और उसका बयान दर्ज करने पर विचार कर रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें