फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्पॉट फिक्सिंग: फुटेज से फूटा भांडा

Sun, 19 May 2013 02:15 AM IST
शुजात आलम
विज्ञापन
विज्ञापन
आईपीएल-6 में फिक्सिंग के मामले को लेकर दिल्ली पुलिस काफी उत्साहित है। अधिकारियों की मानें तो कई माह की छानबीन में पूरे सबूत जुटाने के बाद ही खिलाड़ियों और बुकीज पर हाथ डाला गया है।
विज्ञापन


मोहाली में 9 मई को राजस्थान रॉयल्स और पंजाब के बीच खेले गए मैच से पहले की होटल की सीसीटीवी फुटेज पुलिस के हाथ लगी है।

फुटेज चंडीगढ़ के पांच सितारा होटल जेडब्ल्यू मैरियट की है। इसमें दबोचे गए तीनों खिलाड़ी बुकीज से मीटिंग करते हुए दिखाई दे रहे हैं।

पुलिस द्वारा गिरफ्तारी के बाद तीनों ही खिलाड़ी खुद को पाक साफ बता रहे थे। फोन पर हुई बातचीत को वह स्वीकारने को तैयार नहीं थे।

लेकिन नौ मई को जेडब्ल्यू मैरियट होटल से मिली फुटेज ने तीनों खिलाड़ियों का मुंह बंद कर दिया है। अब पुलिस तीनों को आमने-सामने बैठाकर पूछताछ कर रही है कि उस दिन बुकीज से तीनों की क्या बात हुई। वहीं, पुलिस होटल के स्टाफ से भी पूछताछ करने की योजना बना रही है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें