फटाफट क्रिकेट के महाकुंभ इंडियन प्रिमियर लीग (आईपीएल) के दसवें सीजन की की तारीख सामने आ गई हैं। आईपीएल गवर्निंग काउंसिल के अध्यक्ष राजीव शुक्ला ने तारीखों का ऐलान किया। साथ ही उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट द्वारा नियुक्त लोढ़ा समिति के किसी भी निर्देश का उल्लंघन नहीं हुआ है।
आईपीएल में खिलाड़ियों की निलामी 4 फरवरी को बेंगलुरु में होगी। वहीं आईपीएल का 10वां सत्र 5 अप्रैल से शुरु होगा। इससे पहले 29 मार्च तक टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट खेलेगी।
हालांकि लोढा समिति ने कहा था कि आईपीएल और किसी अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट में करीब 15 दिन का अंतर होना चाहिए। राजीव शुक्ला ने कहा कि सभी कार्य संबंधित बातों पर चर्चा हो चुकी है।