फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL: यशस्वी लगातार तीन या ज्यादा मैच में RR के लिए 50+ रन बनाने वाले छठे बल्लेबाज, संजू-बटलर के क्लब में शामिल

Sun, 20 Apr 2025 08:27 AM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

इस मुकाबले में बाएं हाथ के बल्लेबाज ने 31 गेंदों में अपने आईपीएल करियर का 13वां अर्धशतक पूरा किया। वहीं, मौजूदा सत्र का यह उनका चौथा पचासा है। जायसवाल ने 52 गेंदों में पांच चौके और चार छक्के की मदद से 74 रन बनाए। उन्हें आवेश खान ने पवेलियन की राह दिखाई। 
विज्ञापन
यशस्वी जायसवाल - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान रॉयल्स के सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने शनिवार को शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने अर्धशतकीय पारी से टीम को जीत दिलाने की पूरी कोशिश की लेकिन वह नाकाम रहे। लखनऊ सुपर जाएंट्स ने यह मुकाबला महज दो रन से जीत लिया और अंक तालिका में चौथा स्थान हासिल कर लिया। वहीं, राजस्थान आठ मैचों में छह हार के साथ आठवें पायदान पर खिसक गई। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: RR vs LSG: आवेश खान की घातक गेंदबाजी से पलटा पासा, जीत की पटरी पर लौटी लखनऊ; राजस्थान की लगातार चौथी हार    
Trending Videos

31 गेंदों में यशस्वी ने ठोका पचासा
इस मुकाबले में बाएं हाथ के बल्लेबाज ने 31 गेंदों में अपने आईपीएल करियर का 13वां अर्धशतक पूरा किया। वहीं, मौजूदा सत्र का यह उनका चौथा पचासा है। जायसवाल ने 52 गेंदों में पांच चौके और चार छक्के की मदद से 74 रन बनाए। उन्हें आवेश खान ने पवेलियन की राह दिखाई। 

जायसवाल के नाम दर्ज हुआ ये रिकॉर्ड
23 वर्षीय बल्लेबाज ने इस शानदार पारी के साथ बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली। वह आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स के लिए तीन या उससे ज्यादा पारियों में 50+ रन बनाने वाले छठे बल्लेबाज बन गए। इस मामले में उन्होंने जोस बटलर, अजिंक्य रहाणे और संजू सैमसन की बराबरी कर ली।

राजस्थान रॉयल्स के लिए लगातार तीन या उससे ज्यादा मैचों में 50+ स्कोर बनाने वाले बल्लेबाज
खिलाड़ी वर्ष लगातार 50+ स्कोर 
जोस बटलर 2018 5
अजिंक्य रहाणे 2013 3
अजिंक्य रहाणे 2015 3
जोस बटलर 2022 3
संजू सैमसन 2024 3
यशस्वी जायसवाल 2025 3
विज्ञापन

मैच में क्या हुआ?
आवेश खान की घातक गेंदबाजी की दम पर लखनऊ सुपर जाएंट्स ने राजस्थान रॉयल्स को दो रन से हरा दिया। शनिवार को सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी लखनऊ ने एडेन मार्करम और आयुष बडोनी की अर्धशतकीय पारियों की बदौलत 20 ओवर में पांच विकेट खोकर 180 रन बनाए, लेकिन जवाब में राजस्थान निर्धारित ओवरों में पांच विकेट खोकर 178 रन ही बना सकी। लखनऊ के लिए आवेश ने तीन विकेट लिए जबकि शार्दुल और मार्करम को एक-एक सफलता मिली। मौजूदा सत्र में यह लखनऊ की पांचवीं जीत है। 

ये भी पढ़ें: RR vs LSG: वैभव डेब्यू मैच में पहली गेंद पर छक्का लगाने वाले 10वें बल्लेबाज, रसेल और तीक्षणा के क्लब में शामिल    
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें