रोहित शर्मा -
मुंबई इंडियंस के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज। 'हिटमैन' ने मुंबई के लिए सबसे ज्यादा 3037 रन बनाए हैं। रोहित
आईपीएल इतिहास के एकमात्र कप्तान हैं, जिनके नेतृत्व में टीम ने तीन खिताब जीते। मुंबई इंडियंस के लिए रोहित ने सबसे ज्यादा 26 अर्धशतकीय पारियां खेली।
हार्दिक पांड्या - आईपीएल 2017 में एक ओवर में सबसे ज्यादा 28 रन बनाए। हमेशा लंबे-लंबे छक्के मारने के लिए तैयार रहते हैं। मुंबई इंडियंस के साथ आईपीएल का खिताब जीता।
जसप्रीत बुमराह - पिछले सत्र में मुंबई इंडियंस के लिए सबसे ज्यादा 20 विकेट चटकाए। अब तक 46 विकेट ले चुके हैं। मुंबई इंडियंस के साथ आईपीएल का खिताब जीत चुके हैं और प्रमुख भूमिका निभाई।
एमएस धोनी- टीम को दो बार आईपीएल का खिताब दिला चुके हैं। एमएस धोनी के लिए चेन्नई दूसरा घर बन चुका है। यहां भारी मात्रा में उनके फैंस मौजूद हैं। धोनी ने अपनी कप्तानी में चेन्नई सुपरकिंग्स को दो बार चैंपियंस लीग का खिताब भी जिताया है।
सुरेश रैना- सुरेश रैना आईपीएल इतिहास के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में से एक हैं। बाएं हाथ के बल्लेबाज ने 161 मैचों में 4,540 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने एक शतक जबकि 31 अर्धशतक जमाए। रैना अब तक आईपीएल करियर में 402 चौके जबकि 173 छक्के जमा चुके हैं। रैना आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। उनके रहते टीम छह बार फाइनल में पहुंची और दो बार विनर बनने में कामयाब हुई। रैना आईपीएल इतिहास में सर्वाधिक छक्के जड़ने के मामले में क्रिस गेल के बाद दूसरे नंबर पर काबिज हैं।
रविंद्र जडेजा- एक बेहतरीन ऑलराउंडर। टीम में पर्याप्त संतुलन बनाते हैं। जडेजा ने 138 मैचों में 1,732 रन बनाए, जबकि 82 विकेट चटकाए। वो एक बार एक पारी में पांच विकेट लेने में भी कामयाब रहे हैं। धोनी ने हमेशा ही जडेजा पर भरोसा जताया और यही कारण माना जा रहा है कि उन्हें टीम में रिटेन किया गया।
विराट कोहली -
विराट कोहली एक सीजन में सबसे ज्यादा चार शतक लगाने वाले बल्लेबाज। आईपीएल के इतिहास में दो में से एक खिलाड़ी, जिन्होंने एक ही फ्रैंचाइजी की तरफ से 10 साल खेला। 2016 में ऑरेंज कैप होल्डर रहे। आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में दूसरे नंबर पर काबिज। बल्लेबाजी का कम्पलीट एंटरटेनिंग पैकेज।
एबी डीविलियर्स - टीम की जरुरत के हिसाब से खेलने की स्पेशलिटी। एबी डीविलियर्स 2016 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले तीसरे बल्लेबाज रहे। इसके अलावा मैदान के किसी भी कोने में शॉट खेलने में माहिर। एबीडी में किसी भी गेंदबाजी आक्रमण की धुनाई करने की क्षमता।
सरफराज खान - युवा बल्लेबाज सरफराज में काफी क्षमता है। उन्होंने जरुरत के मुताबिक टीम में उम्दा योगदान दिया। सरफराज खान को भविष्य का स्टार माना जा रहा है।
क्रिस मोरिस - क्रिस मोरिस विश्व के बेहतरीन ऑलराउंडर्स में से एक हैं। उन्होंने आईपीएल में अपने दम पर कई मैच के रुख बदले हैं। दक्षिण अफ्रीका के मोरिस अच्छे गेंदबाज होने के साथ-साथ पॉवर हिटर भी हैं। उनकी मौजूदगी से टीम को जरूर फायदा मिलेगा।
ऋषभ पंत - युवा ऋषभ पंत ने पिछले साल कई उम्दा पारियां खेली। ऋषभ पंत को टीम इंडिया में मौका मिलने का फायदा भी मिला। इसके अलावा रणजी ट्रॉफी में उनके सबसे तेज शतक और कई बेहतरीन पारियां भी इस बात का प्रमाण है कि वो कितने प्रतिभावान बल्लेबाज हैं।
श्रेयस अय्यर - मुंबई के बल्लेबाज की तकनीक बेहतरीन है और उन्हें आने वाले समय का विराट कोहली माना जा रहा है। श्रेयस अय्यर ने दिल्ली डेयरडेविल्स के लिए पहले भी कई बार अच्छा प्रदर्शन किया और उनकी स्पेशलिटी यह है कि वो कभी रन गति को रुकने नहीं देते हैं। युवा बल्लेबाज ने हाल ही में टीम इंडिया की तरफ से खेलते हुए अच्छी पारियां खेली।
सुनील नरेन- कोलकाता के प्रमुख गेंदबाज हैं। सुनील नरेन ने अपने दम पर कई बाजियां केकेआर के पक्ष में मोड़ी। इसके अलावा पिछले सीजन में ओपनिंग पर आकर तूफानी पारी खेलना उनके रिटेन होने को ज्यादा बल देता है। नरेन 2012 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले दूसरे गेंदबाज थे।
आंद्रे रसेल - कैरीबियाई ऑलराउंडर टीम केकेआर के प्रमुख खिलाड़ी रहे। आंद्रे रसेल बल्ले व गेंद दोनों से उम्दा प्रदर्शन करते आए हैं। रसेल ने 2015 और 2016 में केकेआर के लिए शानदार प्रदर्शन किया और अपनी छाप छोड़ी। हालांकि, पिछले साल वह नहीं खेल सके थे क्योंकि उन पर प्रतिबंध लगा था।
डेविड वॉर्नर - डेविड वॉर्नर 2015 और 2017 में ऑरेंज कैप होल्डर रहे। वॉर्नर ने अपनी कप्तानी में पहली बार एसआरएच को विनर बनाया। वह एसआरएच की तरफ से शतक जड़ने वाले एकमात्र बल्लेबाज हैं। वॉर्नर का आईपीएल में रिकॉर्ड बेहतरीन रहा है और इसी वजह से उन्हें इस साल रिटेन किया गया है।
भुवनेश्वर कुमार - 2016 और 2017 में पर्पल कैप होल्डर रहे भुवनेश्वर कुमार। भुवनेश्वर उस टीम का प्रमुख हिस्सा रहे, जिसने आईपीएल का खिताब जीता। भुवनेश्वर में शुरुआती ओवरों में विकेट निकालने की क्षमता है जबकि अंतिम ओवरों में वो विरोधी बल्लेबाजों को आसानी से रन नहीं बनाने देते।
राजस्थान रॉयल्स - स्टीव स्मिथ
स्टीव स्मिथ - 2017 में राइजिंग पुणे सुपरजायंट के लिए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे स्टीव स्मिथ। इसी साल उन्होंने टीम को फाइनल में पहुंचाया। स्टीव स्मिथ अभी बेहतरीन फॉर्म में चल रहे हैं और वो अकेले के दम पर मैच का रुख पलटने की ताकत रखते हैं।
किंग्स इलेवन पंजाब - अक्षर पटेल
अक्षर पटेल - 2014 में किंग्स इलेवन पंजाब के लिए डेब्यू करने वाले अक्षर पटेल बल्ले और गेंद दोनों से उम्दा योगदान देने में माहिर हैं। अक्षर पटेल ने अब तक 59 मैचों में 606 रन बनाए जबकि 58 विकेट चटकाए हैं। अक्षर पटेल कसी हुई गेंदबाजी और लंबे-लंबे शॉट्स जमाने में माहिर हैं। इसी वजह से उन्हें रिटेन किया गया है।