फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भरोसा कायम करने उतरेगी राजस्थान

Thu, 16 May 2013 11:38 PM IST
इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
स्पॉट फिक्सिंग मामले में अपने 3 खिलाड़ी एस श्रीसंत, अजित चंदीला और अंकित चव्हाण के गिरफ्तार होने के बाद राजस्थान रॉयल्स शुक्रवार को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ होने वाले मुकाबले में भरोसा कायम करने उतरेगी।
विज्ञापन


हालांकि रॉयल्स की टीम पहले ही प्लेऑफ में जगह बना चुकी है। टीम ने अपना पिछला मुकाबला मुंबई इंडियंस से 14 रनों से हारा था। अब रॉयल्स के बाकी खिलाड़ियों को न सिर्फ खुद को साबित करना होगा बल्कि शानदार जीत दर्ज करनी भी होगी।

टीम ने 15 में से 10 मैच जीते हैं और उसके पास 20 अंक है। कप्तान राहुल द्रविड़ के नेतृत्व में टीम ने अब तक आलराउंड प्रदर्शन किया है।

दूसरी ओर, सनराइजर्स हैदराबाद को प्लेऑफ में पहुंचने के लिए अपनी उम्मीदों को जिंदा रखने के लिए यह मुकाबला जीतना बेहद जरूरी है। उसने 14 में से 8 मैच जीते है और उसके 16 अंक हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें