फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईपीएल के प्लेआफ में एक सीट के ये हैं 4 दावेदार

Wed, 15 May 2013 04:32 PM IST
नई दिल्ली/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
आईपीएल-6 के प्लेआफ में तीन टीमों (चेन्नई, मुंबई और राजस्थान) की जगह पक्की हो गई है। जबकि चौथी टीम के लिए अभी भी 4 दावेदार मैदान में हैं।
विज्ञापन


चेन्नई, मुंबई और राजस्थान सुनिश्चित होने के बाद प्लेआफ के बचे एक स्थान के लिए होड़ केवल चार टीमों बंगलोर, हैदराबाद, पंजाब और कोलकाता के बीच रह गई है।

रॉयल चैलेंजर्स बंगलोर को किंग्स इलेवन पंजाब के हाथों मंगलवार को मिली सनसनीखेज हार के बाद उसकी प्लेआफ में पहुंचने की उम्मीदों को गहरा झटका लगा है।

हालांकि इसके बाद मुंबई इंडियंस, चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स की जगह प्लेआफ में सुनिश्चित हो गई है।

दो बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स ने टूर्नामेंट में अब तक 15 मैचों में से 11 जीते हैं और वह सर्वाधिक 22 अंकों के साथ तालिका में चोटी पर हैं। जबकि मुंबई इंडियंस ने अपने 14 मैचों में 10 में जीत दर्ज की है और वह 20 अंकों के साथ इस समय तालिका में दूसरे स्थान पर है।

खिताब की एक अन्य दावेदार टीम राजस्थान रॉयल्स 14 में से 10 मैच जीत चुकी है और उसके पास भी इतने ही मैचों से 20 अंक हैं और वह तीसरे स्थान पर है।

तीनों टीमों का प्लेआफ में स्थान सुनिश्चित हो चुका है क्योंकि तालिका में अन्य टीमों की स्थिति फ्लिहाल स्थिर नहीं है। इन शीर्ष तीन टीमों में अब शीर्ष दो स्थानों पर पहुंचने के लिए होड़ रहेगी।
विज्ञापन

रॉयल चैलेंजर्स बंगलोर को मंगलवार को पंजाब ने सात विकेट से मात दे दी जो टूर्नामेंट में उसकी सातवीं हार है। बंगलोर 15 मैच खेल चुकी है और इसमें उसने आठ जीते हैं जिससे उसके पास 16 अंक है।

बंगलोर का टूर्नामेंट में अब सिर्फ एक ही मैच बचा है और इससे वह मात्र दो अंक ही कमा सकती है। इसी के साथ प्लेआफ के लिए उसकी सीधी लड़ाई सनराइजर्स हैदराबाद से है।

सनराइजर्स ने अभी तक 14 मैचों में आठ जीते हैं और उसके पास भी 16 अंक है। ऐसे में यदि सनराइजर्स अपने आगामी दोनों मैच जीत जाती है तो वह अपनी अंक संख्या को 20 तक पहुंचा सकती है जिससे वह प्लेआफ में पहुंच जाएगी।
विज्ञापन


आरसीबी को प्लेआफ की अपनी उम्मीदों के लिए दुआ करनी होगी कि वह अपना आखिरी मैच जीते और हैदराबाद अपने आखिरी दो मैच हारे।

दूसरी ओर कोलकाता नाइटराइडर्स और किंग्स इलेवन पंजाब के पास 12-12 अंक हैं और दोनों टीमों ने अभी तक 14 मैच खेले हैं यदि वह अपने आगामी दोनों मैच जीत जाती है तो उनके अंकतालिका में आगे बढ़ने की कुछ उम्मीद होगी लेकिन यह उससे आगे चल रही टीमों के प्रदर्शन पर निर्भर करेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें