नीलामी का आयोजन 12 और 13 फरवरी को दोपहर 12 बजे से बेंगलूरू के होटल आईटीसी गार्डेनिया में होगा।
आईपीएल 2022 की नीलामी का प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स और डिज्नी हॉटस्टार पर किया जाएगा। इसके अलावा नीलामी से जुड़ी खबरें और आंकड़े www.amarujala.com पर भी पढ़ सकते हैं।
पुरानी आठ टीमों द्वारा कुल 27 खिलाड़ियों को रिटेन किया गया है। इसके अलावा दो नई टीमें लखनऊ सुपर जाएंट्स और गुजरात टाइटन्स ने तीन-तीन खिलाड़ियों को अपने साथ जोड़ा यानी कुल 33 खिलाड़ी नीलामी में नहीं रहेंगे।
नीलामी में 228 कैप्ड और 345 अनकैप्ड खिलाड़ी शामिल होंगे।
नहीं, इस बार आरटीएम (राइट टू मैच) कार्ड का इस्तेमाल नहीं होगा। आखिरी बार इसका इस्तेमाल 2018 में हुआ था।