फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL Media Rights: डिज्नी+ हॉटस्टार ने क्यों नहीं खरीदे आईपीएल के डिजिटल राइट्स? कंपनी ने बताई यह वजह

Tue, 14 Jun 2022 09:30 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

स्टार इंडिया ने 23,575 करोड़ रुपये में टीवी राइट्स को अपने नाम किया। वहीं, वायकॉम 18 ने 23, 758 करोड़ रुपये में डिजिटल राइट्स पर कब्जा किया। वायकॉम ने ही पैकेज-सी को भी अपने नाम किया। उसने इसके लिए 2991 करोड़ रुपये की बोली लगाई।
विज्ञापन
आईपीएल - फोटो : IPL/BCCI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीसीसीआई को आईपीएल मीडिया राइट्स पर बड़ा फायदा हुआ है। उसने 48,390 करोड़ रुपये में 2023 से 2027 तक के लिए चार पैकेज में मीडिया राइट्स बेचे। स्टार इंडिया ने भारतीय उपमहाद्वीप के लिए टीवी राइट्स तो खरीदे, लेकिन डिजिटल राइट्स को इस बार जाने दिया। डिज्नी+हॉटस्टार के पास डिजिटल राइट्स थे। अब यह अधिकार वायकॉम 18 ने हासिल कर लिया है। डिज्नी ने एक बयान जारी कर डिजिटल राइट्स नहीं खरीदने के पीछे के कारण को बताया है।
विज्ञापन


द वॉल्ट डिज्नी कंपनी में इंटरनेशनल कंटेट और ऑपरेशन की चेयरमैन रेबेका कैंपबेल ने मीडिया राइट्स को लेकर कहा, ''हम इंडियन प्रीमियर लीग के साथ अपने जुड़ाव का विस्तार करते हुए खुश हैं। अपने टेलीविजन चैनलों पर अगले पांच सीजन के प्रसारण को लेकर तत्पर हैं। हमने भविष्य को देखकर अनुशासित बोलियां लगाईं। हमने डिजिटल के साथ आगे बढ़ने का विकल्प नहीं चुना है। हमने उस पैकेज के लिए आवश्यक कीमतों को देखते हुए आगे नहीं बढ़ने का फैसला किया।''

रेबेका कैंपबेल ने आगे कहा, ''भारत में टेलीविजन पर आईपीएल हमारे लिए प्रमुख है। यह भारत के हमारे लाखों दर्शकों के सामने कंपनी के वैश्विक ब्रांड को दिखाने का अवसर देता है। हम कई अन्य क्रिकेट राइट्स की लताश कर रहे हैं। इनमें अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) और भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के राइट्स भी शामिल हैं। यह अभी हमारे पास 2023 और 2024 सीजन के लिए है। इसके अलावा हमारे पास प्रो कबड्डी लीग, इंडिनय सुपर लीग फुटबॉल के साथ-साथ विंबलडन चैंपियनशिप और इंग्लिश प्रीमियर लीग सहित कई खेलों के राइट्स हैं। इसके अलावा हम अपने टीवी चैनलों और डिज्नी+ हॉटस्टार पर मनोरंजन के भी कार्यक्रम को बढ़ाएंगे।''
विज्ञापन


भारत में 70 से अधिक टेलीविजन चैनलों का हमारा विशाल परिवार सामान्य मनोरंजन, फिल्मों, खेल, इंफोटेनमेंट, बच्चों और जीवन शैली की सामग्री में योगदान देता है। हम 90 फीसदी पे-केबल और सैटेलाइट टीवी से घरों तक पहुंच बना रहे हैं। डिज्नी+ हॉटस्टार ने भारतीयों के मनोरंजन देखने के तरीके को बदल दिया है।"

स्टार इंडिया ने 23,575 करोड़ रुपये में टीवी राइट्स को अपने नाम किया। वहीं, वायकॉम 18 ने 23, 758 करोड़ रुपये में डिजिटल राइट्स पर कब्जा किया। वायकॉम ने ही पैकेज-सी को भी अपने नाम किया। उसने इसके लिए 2991 करोड़ रुपये की बोली लगाई। वहीं, पैकेज-डी को वायकॉम ने टाइम्स इंटरनेट के साथ मिलकर 1324 करोड़ में खरीदा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें