मीडिया राइट्स खरीदने वाली कंपनियों को 2023 से 2025 तक तीन सीजन में 74-74 मैच मिल सकते हैं। 2026 और 2027 में मैचों की संख्या 94 पहुंच सकती है।
चार अलग-अलग पैकेज में बिकेंगे अधिकार
पहले मीडिया राइट्स एक साथ ही बेचे जाते थे। उसमें टीवी से लेकर डिजिटल तक सभी तरह के प्रसारण के अधिकार मौजूद होते थे। डिजिटल मीडिया के बढ़ने के बाद बीसीसीआई ने फैसला किया है कि इस पर एक पैकेज की जगह चार अलग-अलग पैकेज में राइट्स को बेचा जाएगा। इससे बोर्ड को करोड़ों का फायदा होगा। कोई भी कंपनी चारों पैकेज के लिए एक साथ बोली नहीं लगा सकती है। हर पैकेज में सबसे ज्यादा बोली लगाने वाली कंपनी विजेता होगी। हां, कोई एक कंपनी एक या उससे अधिक पैकेज पर बोली लगा सकती है।