क्या है आईपीएल मीडिया राइट्स का इतिहास?
आईपीएल की शुरुआत 2008 में हुई थी। इसके प्रसारण के लिए सबसे पहले सोनी ने अधिकार खरीदे थे। उसने 2008 से 2017 तक के लिए 8200 करोड़ रुपये में मीडिया राइट्स हासिल किए थे। तब ऑनलाइन प्रसारण नहीं होता था। इसके बाद बीसीसीआई ने 2018 में मीडिया राइट्स के लिए अधिकार फिर से बेचे। इस बार स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क ने सोनी को पछाड़ दिया।
अलग-अलग देशों में कौन करता है आईपीएल मैचों का प्रसारण
| मालदीव |
यप्प टीवी, मीडियानेट |
| बांग्लादेश |
चैनल 9 |
| नेपाल |
यप्प टीवी, नेट टीवी नेपाल, सिमटीवी नेपाल |
| कनाडा |
विलो टीवी |
| भारत |
स्टार स्पोर्ट्स |
| मिडिल ईस्ट |
बीईन स्पोर्ट्स |
| नॉर्थ अमेरिका |
बीईन स्पोर्ट्स |
| न्यूजीलैंड |
स्काई स्पोर्ट एनजेड |
| अफगानिस्तान |
रेडियो टेलीविजन अफगानिस्तान |
| ब्रिटेन |
स्काई स्पोर्ट्स क्रिकेट, स्काई स्पोर्ट्स मेन इवेंट |
| पाकिस्तान |
जिओ सुपर (प्रतिबंधित) |
| ऑस्ट्रेलिया |
फॉक्स स्पोर्ट्स, यप्प टीवी |
| कैरेबियन द्वीप |
फ्लो स्पोर्ट्स |
| श्रीलंका |
यप्प टीवी, एसएलआरसी, डाइलॉग टीवी, पिओ टीवी |
| दक्षिण अफ्रीका |
सुपरस्पोर्ट |
| अमेरिका |
विलो टीवी |
मीडिया राइट्स बेचने के लिए बीसीसीआई ने क्या बदलाव किए?
पहले मीडिया राइट्स एक साथ ही बेचे जाते थे। उसमें टीवी से लेकर डिजिटल राइट्स भी मौजूद होते थे। डिजिटल मीडिया के बढ़ने के बाद बीसीसीआई ने फैसला किया है कि इस पर एक ही पैकेज की जगह चार अलग-अलग पैकेज में राइट्स को बेचा जाएगा। इससे बोर्ड करोड़ों का फायदा होगा।