फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईपीएल में बने रहने को राजस्थान से भिड़ेगी 'चैंपियन'

Fri, 03 May 2013 12:02 AM IST
कोलकाता/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली डेयरडेविल्स के खिलाफ पिछले मैच में मिली शर्मनाक हार के बाद आईपीएल की गत विजेता टीम कोलकाता नाइटराइडर्स की स्थिति अब टूर्नामेंट में ‘करो या मरो’ की हो गई है।
विज्ञापन


ऐसे में टीम जब राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ शुक्रवार को उतरेगी तो उसका इरादा हर हाल में जीत दर्ज करना होगा।

कोलकाता का इस सत्र में प्रदर्शन बेहद खराब रहा है। खुद कप्तान गंभीर भी मानते हैं कि उनकी टीम बल्लेबाजी, गेंदबाजी और फिर फील्डिंग तीनों में ही फिसड्डी साबित रही है।

कोलकाता के पास हालांकि गंभीर के साथ ही जैक्स कैलिस, यूसुफ पठान, इयोन मोर्गन, ब्रेट ली, लक्ष्मीपति बालाजी और ब्रैंडन मैककुलम जैसे बड़े नाम हैं लेकिन इन सबों ने इस सत्र में टीम को निराश किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरी ओर राजस्थान के लिए शेन वाटसन लगातार रन बना रहे रहे हैं जबकि राहुल द्रविड़ की अगुवाई में अन्य खिलाड़ी भी टीम के लिए जरूरी योगदान कर रहे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें