फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब के खिलाफ केकेआर मजबूत दावेदार

Tue, 16 Apr 2013 12:03 AM IST
मोहाली/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ शानदार जीत से उत्साहित गत चैंपियन कोलकाता नाइटराइडर्स जब मंगलवार को मोहाली में किंग्स इलेवन पंजाब का सामना करने उतरेगी तो उसकी कोशिश अपना विजयी रथ आगे ले जाने की होगी।
विज्ञापन


टूर्नामेंट में जीत से आगाज करने वाली पंजाब अपनी लय बरकरार नहीं रख सकी और उसे लगातार दो मैचों में हार का मुंह देखना पड़ा।

वहीं, कोलकाता नाइटराइडर्स ने अपना पिछला मुकाबला हैदराबाद को 48 रनों के बड़े अंतर से हराकर जीता है।

टीम का मनोबल काफी ऊंचा है और कप्तान गौतम गंभीर इस विजयी अभियान को किसी भी कीमत पर रुकने नहीं देना चाहेंगे।

गंभीर के अलावा इयोन मोर्गन और जैक्स कैलिस शानदार फॉर्म में चल रहे हैं। पंजाब के खिलाफ भी ये बल्लेबाज बड़े स्कोर के लक्ष्य के साथ उतरेंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें