फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विजयी शुरुआत पर पुणे, हैदराबाद की नजर

Fri, 05 Apr 2013 02:21 AM IST
हैदराबाद/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
आईपीएल में इसी सत्र से शामिल नई टीम सनराइजर्स हैदराबाद शुक्रवार को जब पहली बार मैदान पर उतरेगी तो उसका इरादा अपनी धाक जमाकर सभी का ध्यान आकर्षित करने का होगा।
विज्ञापन


सनराइजर्स का मुकाबला थोड़ी कमजोर आंकी जा रही पुणे वॉरियर्स से है। हालांकि पूर्व में डेक्कन चार्जर्स के नाम से खेल चुकी यह टीम लीग के दूसरे संस्करण में खिताब पर कब्जा जमा चुकी है जिससे उसे प्रेरणा मिल सकती है।

कप्तान कुमार संगकारा के नेतृत्व में हैदराबाद की टीम संतुलित दिखाई दे रही है। टीम में दक्षिण अफ्रीकी तेज गेंदबाज डेल स्टेन, इशांत शर्मा, अमित मिश्रा, और क्लिंट मैके जैसे दमदार गेंदबाज हैं तो बल्लेबाजी का दारोमदार संगकारा के अलावा पार्थिव पटेल, शिखर धवन, और जेपी डुमिनि पर होगा।
विज्ञापन


हालांकि शिखर और डुमिनी का खेलना अभी निश्चित नहीं है। डेरेन सैमी और तिषारा परेरा गेंद के साथ ही बल्ले से भी विपक्षी खेमे में खलबली मचाने की क्षमता रखते हैं।

दूसरी ओर पिछले साल की सबसे फिसड्डी टीम पुणे वॉरियर्स भी बदली-बदली सी नजर आ रही है। टीम की कमान इस बार आलराउंडर एंजेलो मैथ्यूज के हाथों में है। इसके अलावा युवराज सिंह, रोस टेलर, रोबिन उथप्पा और मार्लोन सैमुअल्स से टीम को काफी उम्मीदें होंगी।

इन पर रहेगी नजर
पुणे :- युवराज सिंह, रॉस टेलर, मार्लोन सैमुअल्स, एंजेलो मैथ्यूज
हैदराबाद : डेल स्टेन, कुमार संगकारा, शिखर धवन, इशांत शर्मा

‘यह एक कड़ा मुकाबला होने जा रहा है। पुणे वॉरियर्स एक अच्छी टीम है। उनके पास कुछ बेहतरीन खिलाड़ी हैं। हम सिर्फ अपनी ताकत के अनुसार खेलने की ओर देख रहे हैं।’
विज्ञापन

- कुमार संगकारा, कप्तान सनराइजर्स हैदराबाद
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें