एबी डीविलियर्स के धमाकेदार पचासे से रॉयल चैलेंजर्स बंगलोर ने पुणे वॉरियर्स को 17 रनों से शिकस्त दे दी।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए बंगलोर ने तीन विकेट पर 187 रन बनाए।
‘मैन ऑफ द मैच’ बने डीविलियर्स ने सिर्फ 23 गेंद में छह चौकों और दो छक्कों के साथ ताबड़तोड़ नाबाद 50 रन की पारी खेली।
मैच का फुल स्कोरकार्ड देखने के लिए क्लिक करें।
जवाब में पुणे की टीम ओपनर रोबिन उथप्पा के जबरदस्त पचासे के बावजूद नौ
विकेट पर 170 रन ही बना सकी। उथप्पा ने 45 गेंद खेलते हुए पांच चौके और
पांच छक्के जड़े। एंजेलो मैथ्यूज ने भी 19 गेंद में तीन छक्कों के साथ 32
रन बनाए।
बंगलोर की ओर से विनय कुमार ने 3 और मुरली कार्तिक ने 2 विकेट लिए। आरपी सिंह, मोइसेस हेन्रिकेस और क्रिस गेल को 1-1 विकेट मिला।
इससे पहले, बंगलोर की शुरुआत खराब रही और ओपनर क्रिस गेल (21) जल्द पवेलियन लौट गए। सौरभ तिवारी ने दूसरे विकेट के लिए कप्तान विराट कोहली (25) के साथ 63 रन जोड़े। सौरभ ने 45 गेंद में दो चौकों और दो छक्कों के साथ 52 रन बनाए।
एबी डिविलियर्स ने अंतिम ओवरों में धुएंधार बल्लेबाजी करते हुए मात्र 23 गेंदों पर 6 चौके और 2 छक्कों की मदद से नाबाद 50 रनों की शानदार पारी खेली। मोइसेस हेन्रिकेस ने 27 रनों बनाकर उनका बखूबी साथ दिया।