फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धवन का धमाका, हैदराबाद ने मुंबई को 7 विकेट से धोया

Wed, 01 May 2013 07:41 PM IST
हैदराबाद/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
आईपीएल के 43वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से करारी मात देकर मुंबई की जीत का सिलसिला तोड़ दिया। शिखर धवन ने नाबाद 73 रन बनाए।
विज्ञापन


मुंबई के दिए 130 रनों के औसत लक्ष्य का पीछा करते हुए हैदराबाद ने 18 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर जीत हासिल कर ली। हैदराबाद की इस जीत में शिखर धवन (नाबाद 73) का अहम योगदान रहा।

धवन के अलावा हनुमा विहारी 25 और कप्तान कुमार संगकारा ने 21 रनों की पारी खेली। 4 ओवर में 15 रन देकर 2 विकेट लेने वाले इशांत शर्मा को मैन आफ द मैच दिया गया।
विज्ञापन


मैच का फुल स्कोरकार्ड देखने के लिए क्लिक करें।

मुंबई ने बनाए 129 रन
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई ने सधी शुरुआत की लेकिन उसे ठीक से आगे नहीं बढ़ा पाए। मुंबई इंडियंस की टीम 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 129 रन बना पाई। मुंबई की तरफ से सबसे ज्यादा 38 रन ड्वेन स्मिथ ने बनाए इसके अलावा अंबाती रायडु ने नाबाद 34 रनों की पारी खेली।

मुंबई की तरफ से सचिन के साथ ड्वेन स्मिथ ओपनिंग करने आए थे।

सचिन को इशांत शर्मा ने 14 के स्कोर पर बोल्ड कर पवेलियन भेजा। इसके बाद इशांत ने दिनेश कार्तिक को बिना खाता खोले आउट किया। कप्तान रोहित शर्मा 22 और ड्वेन स्मिथ 38 रन बनाकर अमित मिश्रा की गेंद पर आउट हुए।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें