आईपीएल के 30वें मैच में राजस्थान के दिए 185 रनों का पीछा करते हुए चेन्नई ने 5 विकेट से धमाकेदार जीत दर्ज की है।
चेन्नई ने 19.5 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर यह लक्ष्य हासिल कर लिया।
चेन्नई की इस जीत में माइकल हसी का अहम योगदान रहा। हसी ने 51 गेंदों पर 13 चौकों और 1 छक्के की मदद से 88 रन बनाए। माइकल हसी को उनकी इस पारी के लिए मैन ऑफ द मैच दिया गया।
माइकल हसी राहुल द्रविड़ के शानदार थ्रो पर रन आउट हुए। इसके अलावा सुरेश रैना ने 51 रनों का योगदान दिया।
राजस्थान की तरफ से जे फ्लंकनर को 3 और चंडीला को 1 विकेट मिला।
मैच का फुल स्कोरकार्ड देखने के लिए क्लिक करें।
राजस्थान ने बनाए 184 रन
राजस्थान रॉयल्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को शेन वाटसन के शतक की बदौलत 184 रन बनाए। इस सीजन में यह पहला शतक है।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान ने तेज शुरुआत की। सलामी बल्लेबाज शेन वाटसन ने 61 गेंदों पर शानदार 101 रन ठोके। राजस्थान ने 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 185 रन बनाए।
राजस्थान की तरफ से वाटसन के अलावा स्टुअर्ट बिन्नी 34 और रहाणे ने 16 रन बनाए।
आर अश्विन ने रहाणे को 16 और दिशांत याज्ञनिक को 7 के स्कोर पर पवेलियन भेजा। ड्वेन ब्रावो ने भी दो विकेट लिए।