फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेकार गई बिस्ला की पारी, कोलकाता 14 रनों से हारा

Sun, 28 Apr 2013 10:09 PM IST
चेन्नई/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
सलामी बल्लेबाज मनविंदर बिस्ला की 92 रनों की शानदार पारी के बावजूद कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम रोमांचक मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स से 14 रनों से हार गई।
विज्ञापन


चेन्नई के 201 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए कोलकाता की टीम निर्धारित 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 186 रन ही बना सकी।

इस जीत के बाद चेन्नई की टीम जहां अंक तालिका में टॉप पर पहुंच गई, वहीं कोलकाता की राह टूर्नामेंट में मुश्किल हो गई है। नौ मैचों में चेन्नई की यह सातवीं जीत है जबकि इतने ही मैचों में कोलकाता को छठी हार का सामना करना पड़ा।

माइकल हसी को उनकी शानदार पारी के लिए 'मैन ऑफ द मैच' से नवाजा गया।

मैच का फुल स्कोरकार्ड देखने के लिए क्लिक करें।

हालांकि मनविंदर बिस्ला ने 61 गेंदों पर 14 चौके और 2 छक्कों की मदद से 92 रनों के साथ जीत के लिए काफी संघर्ष किया, लेकिन टीम को जीत दिलाने में नाकाम रहे। बिस्ला को माइकल हसी ने रन आउट किया।
विज्ञापन


अंतिम ओवरों में मॉर्गन ने 2 चौके और 2 छक्कों के साथ 33 रनों की पारी खेलकर मैच को कोलकाता के कब्जे में ला दिया, लेकिन चेन्नई के गेंदबाजों ने उन्हें जीत तक नहीं पहुंचने दिया।
विज्ञापन


चेन्नई की ओर से ब्रावो, मोहित शर्मा और क्रिस मॉरिस को 1-1 विकेट मिला।

चेन्नई ने दिया 201 रनों का लक्ष्य
इससे पहले सलामी बल्लेबाज माइकल हसी की धुआंधार बल्लेबाजी की बदौलत चेन्नई सुपर किंग्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स को जीत के लिए 201 रनों का लक्ष्य दिया।

माइकल हसी ने 59 गेंदों पर 11 चौके और 2 छक्कों की मदद से 95 रनों की शानदार पारी खेली। हसी को सुनील नरायन ने देबब्रता दास के हाथों कैच कराया।

रिद्धीमान साहा ने 23 गेंदों पर 4 चौके और 2 छक्कों के साथ 39 रन जबकि सुरेश रैना ने 25 गेंदों पर 4 चौके और 1 छक्के के साथ 44 रनों की आतिशी पारी खेली।

कोलकाता की ओर से सुनील नरायन और रजत भाटिया को 1-1 विकेट मिला।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें