फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुणे वारियर्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को 'घर' में किया चित

Mon, 15 Apr 2013 11:50 PM IST
चेन्नई/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
आईपीएल के 19वें मैच में पुणे वारियर्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को उसके घरेलू मैदान पर 24 रनों से हराकर इस टूर्नामेंट की दूसरी जीत दर्ज की है।
विज्ञापन


160 रनों का पीछा करते हुए चेन्नई की टीम 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 135 रन बही बना सकी। पुणे की इस सीजन में 5 मैचों में दूसरी जीत है। 16 गेंदों पर नाबाद 39 रन बनाने वाले स्टीव स्मिथ को मैन ऑफ द मैच दिया गया।

चेन्नई की तरफ से बद्रीनाथ 34, मुरली विजय 24, रविंद्र जडेजा ने 27 रन बनाए।

मैच का फुल स्कोरकार्ड देखने के लिए क्लिक करें।

पुणे ने दिया 160 का लक्ष्य
आरोन फिंच के शानदार पचासे के बाद स्टीवन स्मिथ के नाबाद 39 रन की मदद से पुणे वॉरियर्स ने चेन्नई सुपर किंग्स के सामने जीत के लिए 160 रन का लक्ष्य रखा था।
विज्ञापन


टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी चेन्नई को फिच और रोबिन उथप्पा ने पहले विकेट के लिए 96 रन की साझेदारी कर ठोस शुरुआत दिलाई।

फिंच ने 45 गेंदों पर 10 चौके और दो छक्के की मदद से 67 रन बनाए। हालांकि इस जोड़ी के टूटने के बाद पुणे की पारी लड़खड़ा गई।

कप्तान रॉस टेलर 13 गेंदों में आठ, मिचेल मार्श चार गेंदों पर दो और मनीष पांडे आठ गेंदों पर नौ रन बनाकर जल्दी आउट हो गए लेकिन स्मिथ ने मात्र 16 गेंदों पर तीन चौके और तीन छक्के की मदद से नाबाद 39 रन की पारी खेल टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचा दिया। चेन्नई की ओर से क्रिस मोरिस और ड्वेन ब्रावो ने दो-दो विकेट लिए।
विज्ञापन


मैथ्यूज की जगह टेलर ने संभाली कप्तानी
श्रीलंका के खिलाडियों के चेन्नई में नहीं खेलने के आईपीएल के फैसले के चलते चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ पुणे वारियर्स के कप्तान एंजेलो मैथ्यूज की जगह रॉस टेलर ने की थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें