फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'IPL सिर्फ पैसे कमाने का धंधा, इसकी वजह से T-20 विश्व कप नहीं टाला जाना चाहिए'

Fri, 22 May 2020 08:58 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
- फोटो : ट्विटर
विज्ञापन

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई एलन बॉर्डर ने कहा कि इंडियन प्रीमियर लीग महज पैसा कमाने का धंधा है और इस साल होने वाले T-20 वर्ल्ड कप पर इसे तरजीह देने की अनुमति नहीं दी जा सकती। ऐसी अटकलें लगाई जा रही हैं कि अगर ऑस्ट्रेलिया में टी-20 वर्ल्ड कप स्थगित हो जाता है तो कोविड-19 महामारी के चलते अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हुए आईपीएल का 13वां चरण अक्टूबर-नवंबर में आयोजित किया जा सकता है।

विज्ञापन


बॉर्डर ने एबीसी के 'ग्रैंडस्टैंड कैफे रेडियो' कार्यक्रम में कहा, 'मैं इससे खुश नहीं हूं। विश्व संस्था के टूर्नमेंट को स्थानीय प्रतियोगिता पर तवज्जो दी जानी चाहिए। इसलिए अगर वर्ल्ड टी-20 नहीं हो सकता तो मुझे नहीं लगता कि आईपीएल आयोजित हो सकता है। मैं इस फैसले पर सवाल उठाऊंगा.. यह सिर्फ पैसा कमाने का धंधा है, क्या ऐसा नहीं है?'

उन्होंने कहा, 'विश्व टी20 को निश्चितरूप से तरजीह दी जानी चाहिए। घरेलू बोर्ड (क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया) को अपने खिलाड़ियों को आईपीएल में खेलने जाने से रोकना चाहिए।' ऑस्ट्रेलिया के पैट कमिंस आईपीएल में सबसे ज्यादा कमाई 15.50 करोड़ रुपये करने वाले गैर भारतीय खिलाड़ी हैं।
विज्ञापन


ग्लेन मैक्सवेल और डेविड वार्नर के भी अपनी फ्रैंचाइजी से लुभावने अनुबंध हैं। बॉर्डर जानते हैं कि विश्व क्रिकेट में भारत का काफी दबदबा है क्योंकि वह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद के राजस्व में सबसे ज्यादा योगदान करता है लेकिन उन्होंने कहा कि अगर आईपीएल को टी-20 विश्व कप पर तवज्जो दी जाती है तो यह 'गलत रास्ते पर जा रहा है।'

उन्होंने कहा, 'इससे सारे दरवाजे बंद हो जाएंगे, आप जानते हैं, भारत खेल को चला रहा है। वे अब इसके काफी करीब हैं, लेकिन अगर आप वैश्विक (क्रिकेट) आय के 80 प्रतिशत हिस्से के जिम्मेदार हैं तो जो भी होता है, उसमें आपकी बात सुनी जाएगी, मुझे यह पता है।'

उन्होंने कहा, 'लेकिन मुझे लगता है कि विश्व खेल ऐसा होने की अनुमति नहीं दे सकता। मुझे नहीं लगता कि अंतरराष्ट्रीय खेल के मामले में भारत को आगे रख सकते हो। यह गलत रास्ते पर जाना होगा।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें