फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2022: नई टीमों को मिली मंजूरी, खिलाड़ी चुनने के लिए लखनऊ-अहमदाबाद फ्रेंचाइजी को मिला दो हफ्ते का समय

Tue, 11 Jan 2022 07:50 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

इंडियन प्रीमियर लीग की गवर्निंग काउंसिल ने लखनऊ और अहमदाबाद फ्रेंचाइजी को औपचारिक रूप से मंजूरी दे दी है। मंगलवार को हुई काउंसिल की बैठक में दोनों टीमों को हरी झंडी दिखाने के बाद उन्हें अपने मसौदे को अंतिम रूप देने के लिए दो सप्ताह का समय दिया गया।
विज्ञापन
आईपीएल 2022 - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंडियन प्रीमियर लीग की गवर्निंग काउंसिल ने लखनऊ और अहमदाबाद फ्रेंचाइजी को औपचारिक रूप से मंजूरी दे दी है। मंगलवार को हुई काउंसिल की बैठक में कई चीजों पर फैसला किया गया। इसमें दोनों टीमों को हरी झंडी दिखाने के बाद उन्हें अपने मसौदे को अंतिम रूप देने के लिए दो सप्ताह का समय दिया गया।

विज्ञापन


समाचार एजेंसी एएनआई से बातचीत में आईपीएल के अध्यक्ष बृजेश पटेल ने कहा, "बीसीसीआई ने आईपीएल की लखनऊ और अहमदाबाद फ्रेंचाइजी को औपचारिक मंज़ूरी दे दी है। दोनों टीमों को अपने मसौदे को अंतिम रूप देने के लिए दो सप्ताह का समय दिया गया है। आईपीएल के लिए नीलामी 12 फरवरी और 13 फरवरी को बैंगलोर में होगी।"
 


बीसीसीआई ने 25 अक्तूबर को दो नई टीमों का एलान किया था। आरपीएसजी ग्रुप के मालिक संजीव गोयनका ने लखनई और सीवीसी कैपिटल्स ने अहमदाबाद फ्रेंचाइजी पर बोली लगाई थी। इसके बाद अहमदाबाद के मालिकों पर सट्टेबाजी से जुड़े होने के आरोप लगे थे जिसे देखते हुए बोर्ड की एक समिति ने इसकी जांच की और आखिरकार मंगलवार को सीवीसी कैपिटल्स को इस मामले में हरी झंडी दे दी।
विज्ञापन


दोनों फ्रेंचाइजियों ने अपने-अपने सपोर्ट स्टॉफ का एलान कर दिया है और अब उन्हें नियम के मुताबिक नीलामी से पहले तीन खिलाड़ियों का चयन कर आईपीएल को उनके नाम सौंपने हैं। कई रिपोर्ट्स के मुताबिक हार्दिक पांड्या अहमदाबाद कमान संभाल सकते हैं तो वहीं केएल राहुल को लखनऊ का कप्तान बनाया जा सकता है।

देश कोविड-19 की तीसरी लहर का सामना कर रहा तो ऐसे में बीसीसीआई विकल्प के तौर पर अप्रैल-मई में होने वाले इस टूर्नामेंट को किसी एक राज्य में करवा सकती है। हालांकि बृजेश पटेल ने कहा कि इसपर अभी कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी और हम परिस्थितियों को देखने के बाद ही कोई फैसला लेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें