फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईपीएल से पैसा और नाम दोनों मिला: रैना

Fri, 07 Dec 2012 12:07 AM IST
नई दिल्ली/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
रुपये, पैसे, मनोरंजन और ग्लैमर के तड़के के कारण लगातार आलोचनाओं से घिरी रहने वाली आईपीएल की वकालत करते हुए सुरेश रैना ने कहा कि इसी लीग की बदौलत उन्हें और पैसा और नाम दोनों मिले। रैना ने एक टीवी कार्यक्रम में कहा, ‘एक समय था जब मेरे पास कोचिंग के लिए भी पैसे नहीं थे लेकिन आईपीएल की बदौलत मुझे पैसा और नाम दोनों मिला है। अब मैं अपने परिवार की देखभाल कर सकता हूं। अपने परिवार को घुमा सकता हूं उनकी हर जरूरत को पूरा कर सकता हूं।’
विज्ञापन


रैना ने साथ ही बीसीसीआई से टेस्ट क्रिकेट को दर्शकों में लोकप्रिय बनाने के लिए कदम उठाने की भी अपील की। उन्होंने कहा, ‘क्रिकेट बोर्ड को टेस्ट को लोकप्रिय बनाने के लिए नए और अलग तरीके ढूंढने चाहिए ताकि अधिक से अधिक दर्शकों को इसके प्रति आकर्षित किया जा सके।’ सचिन तेंदुलकर पर संन्यास के दबाव के बारे में पूछे जाने पर मध्यक्रम बल्लेबाज ने कहा, ‘सचिन हमारे ड्रेसिंग रूम में सभी के लिए प्रेरणास्रोत हैं। वह एक महान खिलाड़ी हैं और उनकी उपस्थिति से ही हमें ऊर्जा मिलती है।’
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें