रविवार को होने वाली बैठक में आईपीएल एजेंडे के मुख्य बातें इस प्रकार होंगी। पिछली तीन बैठकों के मिनट को स्वीकृति। सरकार की मंजूरी का इंतजार, हालांकि यूएई सरकार से अधिकारिक स्वीकृति का भी इंतजार है जो एमिरेट्स क्रिकेट बोर्ड द्वारा हासिल की जाएगी।
तीसरा टूर्नामेंट का कार्यक्रम - टूर्नामेंट 19 सितंबर से शुरू होकर या तो 51 दिन का होगा या फिर 53 दिन का, अगर फाइनल को 10 सितंबर को कराया जाता है जिससे प्रसारकों को दिवाली के हफ्ते का फायदा मिल जाएगा।
चौथा चीनी प्रायोजक के संबंध में फैसला। वीवो टाइटल प्रायोजक है जबकि पेटीएम, ड्रीम 11, बाईजूस और स्विगी में चीनी निवेश है। भारत और चीन के बीच मौजूदा तनाव को देखते हुए इस मुद्दे पर भी चर्चा होगी। पूरी संभावना है कि वीवो अपना मौजूदा अनुबंध पूरा करेगा जिससे बीसीसीआई को एक साल में 440 करोड़ रूपये मिलते हैं और अंतिम समय में नया प्रायोजक ढूंढना मुश्किल होगा।
पांचवा एसओपी। इसके लिए 240 पेज का दस्तावेज तैयार किया जा चुका है जो फ्रेंचाइजी को दिया जाएगा। इसमें कोविड-19 परीक्षण से लेकर जैव सुरक्षित माहौल बनाने के बारे में सुरक्षा संबंधित उपाय शामिल हैं। इसमें टीम की संख्या को लेकर भी निर्देश होंगे जिनके 40 तक सीमित होने की संभावना है।
बीसीसीआई की एसओपी को फ्रेंचाइजी द्वारा अपग्रेड किया जा सकता है, लेकिन वे इसे कम नहीं कर सकते। पता चला है कि बीसीसीआई परिवारों को ले जाने के संबंध में फैसला फ्रेंचाइजी पर छोड़ देगा। छठा आईपीएल जीसी के सदस्यों को यात्रा करने का मौका मिलेगा या नहीं। सामान्य रूप से वे यात्रा करते हैं लेकिन जब स्वास्थ्य संबंधित संकट छाया हुआ है तो सदस्यों को यात्रा करने की अनुमति दी जाएगी या नहीं।
अधिकारी ने कहा, 'आईपीएल जीसी में कुछ सीनियर नागरिक भी हैं और यात्रा में जोखिम होगा या नहीं, इस पर काफी विचार की जरूरत होगी।' सातवां खिलाड़ी की जगह किसी अन्य को शामिल करना। अगर मूल टीम में खिलाड़ी यात्रा नहीं कर पाता है तो उसकी जगह खिलाड़ी को कैसे शामिल किया जाएगा। जैसे दक्षिण अफ्रीका की सीमा इस समय बंद है और क्विंटन डि कॉक, कागिसो रबाडा, इमरान ताहिर और एबी डिविलियर्स जैसे खिलाड़ी अपनी फ्रेंचाइजी टीमों के लिए अहम हैं।
आठवां बीसीसीआई की भ्रष्टाचार रोधी इकाई (एसीयू) की गतिविधियां। अधिकारी ने कहा, 'संभावना है कि बीसीसीआई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद की एसीयू टीम को रखकर उनकी सेवाएं ले सकता है और उन्हें उनकी सेवाओं का भुगतान करेगा।'
और नौंवा, बीसीसीआई की अपनी चिकित्सा इकाई को यूएई लेकर जाएगा या फिर वहीं पर चिकित्सकों की टीम तैयार करेगा। दसवां, उन विशेषज्ञों के साथ बैठक जिन्होंने इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट का जैव सुरक्षित माहौल तैयार किया है। इंग्लैंड ने हाल में वेस्टइंडीज के खिलाफ जैव सुरक्षित माहौल में श्रृंखला खत्म की है और अभी आयरलैंड से खेल रहा है जिसके बाद पाकिस्तान के खिलाफ श्रृंखला खेली जाएगी।