फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL Final: अंक तालिका में पहले स्थान पर रहने वाली टीम कितनी बार खिताब जीती? गुजरात के पक्ष में नहीं हैं रिकॉर्ड

Fri, 27 May 2022 08:35 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

आईपीएल के अब तक 14 सीजन में सिर्फ पांच बार ही अंक तालिका में पहले स्थान पर रहने वाली टीम चैंपियन बन पाई। गुजरात के सामने बड़ी चुनौती है। उसके पक्ष में रिकॉर्ड नहीं, फॉर्म है।
विज्ञापन
हार्दिक पांड्या - फोटो : IPL/BCCI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुजरात टाइटंस की टीम ने अपने पहले ही आईपीएल में सीजन में कमाल किया। वह फाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम है। हार्दिक पांड्या की टीम ने लीग राउंड में 14 में से 10 मैच जीती थी। 20 पॉइंट के साथ टीम अंक तालिका में शीर्ष पर थी। गुजरात का मुकाबला फाइनल में राजस्थान रॉयल्स या रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से होगा। टीम भले ही फाइनल में पहुंच गई है, लेकिन आईपीएल के रिकॉर्ड उसके पक्ष में नहीं हैं।
विज्ञापन


दरअसल, आईपीएल के अब तक 14 सीजन में सिर्फ पांच बार ही अंक तालिका में पहले स्थान पर रहने वाली टीम चैंपियन बन पाई। सबसे पहले ऐसा राजस्थान रॉयल्स ने किया था। अंक तालिका में टीम पहले स्थान पर रही थी। उसके बाद फाइनल में चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ जीत हासिल कर खिताब भी अपने नाम किया था। उसके बाद चेन्नई ने 2011 में ऐसा किया। उसने महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में 2011 में पहला स्थान हासिल किया था। उसके बाद फाइनल में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को हराया था।

अंक तालिका में पहले स्थान पर रहने वाली टीम फिर 2017 में चैंपियन बनी। पहले पायदान पर रहने वाली मुंबई इंडियंस ने फाइनल में राइजिंग पुणे सुपर जाएंट्स को हराया था। मुंबई ने 2019 और 2020 में फिर से ऐसा कमाल किया था। 2019 के फाइनल में उसने चेन्नई सुपरकिंग्स और 2020 में दिल्ली कैपिटल्स को हराया था। अब गुजरात के सामने बड़ी चुनौती है। उसके पक्ष में रिकॉर्ड नहीं, फॉर्म है। टीम ने क्वालीफायर-1 में राजस्थान के खिलाफ शानदार जीत हासिल कर यह साबित भी किया था।
विज्ञापन


आईपीएल का रिकॉर्ड
साल अंक तालिका में शीर्ष पर विजेता
2008 राजस्थान रॉयल्स राजस्थान रॉयल्स
2009 दिल्ली डेयरडेविल्स डेक्कन चार्जर्स
2010 मुंबई इंडियंस चेन्नई सुपरकिंग्स
2011 चेन्नई सुपरकिंग्स चेन्नई सुपरकिंग्स
2012 दिल्ली डेयरडेविल्स कोलकाता नाइटराइडर्स
2013 चेन्नई सुपरकिंग्स मुंबई इंडियंस
2014 पंजाब किंग्स कोलकाता नाइटराइडर्स
2015 चेन्नई सुपरकिंग्स मुंबई इंडियंस
2016 गुजरात टाइटंस सनराइजर्स हैदराबाद
2017 मुंबई इंडियंस मुंबई इंडियंस
2018 सनराइजर्स हैदराबाद चेन्नई सुपरकिंग्स
2019 मुंबई इंडियंस मुंबई इंडियंस
2020 मुंबई इंडियंस मुंबई इंडियंस
2021 दिल्ली कैपिटल्स चेन्नई सुपरकिंग्स
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें