फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL Final: जीत के जश्न के बीच जय शाह से मिले गौतम गंभीर, भारतीय कोच बनने के लिए फिर शुरू हुई अटकलें

Mon, 27 May 2024 10:31 AM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई

सार

अगले महीने होने वाले टी20 विश्व कप के बाद मुख्य कोच राहुल द्रविड़ का कार्यकाल समाप्त हो जाएगा। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, द्रविड़ अब आगे टीम के साथ नहीं रहेंगे इसलिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने कोच पद के लिए आवेदन मंगाए थे।
विज्ञापन
आईपीएल 2024 - फोटो : IPL/BCCI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मिली खिताबी जीत के बाद जहां कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के सभी सदस्य खुशी में झूम उठे और जश्न मना रहे थे, वहीं टीम के मेंटर गौतम गंभीर मैच के बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के सचिव जय शाह से मिले। इन दोनों की मुलाकात की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई जिससे गंभीर के भारतीय टीम का कोच बनने की अटकलें दोबारा शुरू हो गई। 
विज्ञापन

केकेआर ने खत्म किया खिताबी सूखा
केकेआर ने मौजूदा सीजन से पहले 2012 और 2014 में ट्रॉफी जीती थी और उस वक्त टीम के कप्तान गौतम गंभीर थे। गंभीर के संन्यास लेने के बाद केकेआर लंबे समय तक खिताबी जीत का इंतजार करती रही, लेकिन अब गंभीर के मेंटर बनते ही कोलकाता चैंपियन बनकर उभरी। गंभीर 2022 सीजन से आईपीएल में शामिल हुई लखनऊ सुपरजाएंट्स के मेंटर के तौर पर जुड़े और उन्होंने दो बार टीम को प्लेऑफ तक पहुंचाया। 2023 सीजन के बाद यह खबरें आने लगी कि शाहरुख खान गंभीर को दोबारा टीम में शामिल करने में रुचि जता रहे हैं और आखिरकार गंभीर की मेंटर के तौर पर कोलकाता में वापसी हुई थी। 

सोशल मीडिया पर शुरू हुई अटकलें
गंभीर और जय शाह के मिलने के बाद सोशल मीडिया पर गंभीर को लेकर अटकलें शुरू हो गई। मालूम हो कि अगले महीने होने वाले टी20 विश्व कप के बाद मुख्य कोच राहुल द्रविड़ का कार्यकाल समाप्त हो जाएगा। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, द्रविड़ अब आगे टीम के साथ नहीं रहेंगे इसलिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने कोच पद के लिए आवेदन मंगाए थे। बताया जा रहा है कि बीसीसीआई ने इस पद के लिए गंभीर से चर्चा की है और वह भारत के अगले कोच बनने की दौड़ में आगे चल रहे हैं। हालांकि गंभीर या बीसीसीआई की ओर से अबतक इसे बारे में कोई बयान सामने नहीं आया है। भारतीय टीम के कोच बनने के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 27 मई है और आने वाले कुछ दिनों में इस रहस्य से पर्दा उठने की संभावना है कि कौन-कौन टीम के कोच बनने की दौड़ में शामिल है।

विज्ञापन

फाइनल मैच देखने पहुंचे थे जय शाह
केकेआर और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रविवार को चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम पर आईपीएल 2024 का खिताबी मुकाबला खेला गया। इस मैच को देखने के लिए बीसीसीआई के पदाधिकारी भी स्टेडियम में मौजूद थे। जय शाह के अलावा बीसीसीआई अध्यक्ष रोजर बिन्नी भी फाइनल मैच देखने पहुंचे थे। शाह और बिन्नी ने आईपीएल 2024 की विजेता टीम केकेआर को ट्रॉफी सौंपी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें