फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL फाइनल में ड्वेन ब्रावो ने बनाया शर्मनाक रिकॉर्ड, उमेश यादव भी लेंगे चैन की सांस

Sun, 27 May 2018 10:32 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
अनिश्चितताओं का खेल माने जाने वाले क्रिकेट में रिकॉर्ड्स बनना-टूटना आम बात है। हर खिलाड़ी रिकॉर्ड बुक में अपना नाम दर्ज कराना चाहता है। मगर कई बार ऐसा भी होता है जब कोई खिलाड़ी ना चाहते हुए भी अपने नाम अनचाहे रिकॉर्ड बना लेता है। ऐसा ही कुछ रविवार को मुंबई के वानखेडे़ स्टेडियम में खेले गए आईपीएल 2018 के फाइनल में हुआ।
विज्ञापन

2 of 6
वैसे तो आईपीएल-11 चेन्नई सुपर किंग्स के ऑलराउंडर ड्वेन ब्रावो के लिए कुछ अच्छा नहीं बीता। हद तो तब हो गई जब सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ खेले गए खिताबी मुकाबले में इस 34 वर्षीय खिलाड़ी ने अपने नाम एक शर्मनाक रिकॉर्ड बना दिया।
विज्ञापन

3 of 6
6.40 करोड़ रुपये की मोटी रकम देकर इस कैरेबियाई ऑलराउंडर को सीएसके ने राइट टू मैच कार्ड के जरिए अपने पाले में किया था। मगर ब्रावो ने IPL 2018 में इतने रन लुटाए कि सबसे ज्यादा रन देने वाले गेंदबाज बन गए। जी हां, उमेश एक सीजन में सबसे ज्यादा रन लुटाने के मामले में नंबर-1 गेंदबाज बन चुके हैं। इसके पहले यह शर्मनाक रिकॉर्ड उमेश यादव के नाम था।

4 of 6
- फोटो : ipl
34 वर्षीय इस कैरेबियाई धुरंधर ने इस सीजन में 321 गेंदों में 533 रन लुटाए। रविवार को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फाइनल में ब्रावो ने हालांकि एक विकेट जरूर लिया, लेकिन अपने 4 ओवर्स के कोटा में उन्होंने 46 रन खर्च किए। इस दौरान उनकी इकॉनॉमी 11.50 की रही। अगली स्लाइड में देखिए IPL के एक सीजन में सबसे ज्यादा रन लुटाने वाले गेंदबाजों की पूरी लिस्ट
विज्ञापन

IPL के एक सीजन में सबसे ज्यादा रन लुटाने का रिकॉर्ड

5 of 6
533 रन, ड्वेन ब्रावो (2018)

508 रन, उमेश यादव (2013)

507 रन, मिशेल मैक्लेनघन (2017)

504 रन, सिद्धार्थ कौल (2018)

497 रन, ड्वेन ब्रावो (2013)

494 रन, ड्वेन ब्रावो (2016)
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
मौजूदा सीजन में वेस्टइंडीज का यह हरफनमौला खिलाड़ी अपने कद के अनुरूप प्रदर्शन करने में नाकामयाब रहा था। इस सीजन में सीएसके के लिए खेले अपने 16 मुकाबलो में ब्रावो ने 14 विकेट लिए। 9.96 का इकॉनमी रेट गवाही देता है कि ड्वेन की इस सीजन जमकर पिटाई हुई। बल्लेबाजी में भी यह खिलाड़ी कोई खास प्रदर्शन नहीं कर पाया। आईपीएल के ओपनिंग मैच को छोड़कर यह खिलाड़ी बल्लेबाजी में भी अपनी चमक नहीं दिखा पाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें