फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजीव शुक्ला ने IPL मीडिया राइट्स नीलामी से खुद को किया अलग

Fri, 01 Sep 2017 11:15 PM IST
amarujala.com- Presented by: मुकेश झा
विज्ञापन
राजीव शुक्ला - फोटो : ANI
विज्ञापन
आईपीएल के चेयरमैन राजीव शुक्ला आईपीएल मीडिया राइट्स नीलामी में ह‌िस्‍सा नहीं लेंगे। श्‍ाुक्‍ला ने आईपीएल मीडिया राइट्स नीलामी से अलग रहने का फैसला किया है। न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक शुक्ला ने शुक्रवार को कहा कि वो अागामी 4 सितंबर को होने वाली आईपीएल मीडिया राइट्स की नीलामी से खुद को अलग रखेंगे।
विज्ञापन

  IPL chairman Rajiv Shukla has decided to recuse himself from the IPL media rights auction scheduled for September 4. pic.twitter.com/0k15n4MhVB — ANI (@ANI) September 1, 2017


टाइम्स ऑफ इंडिया कि खबर के मुताबिक पिछले साल 18 कंपनियो ने आईपीएल के मीडिया राइट्स के दस्तावेज को खरीदा था। जबकि इस बार 24 कंपनियो ने आईपीएल के मीडिया राइट्स के दस्तावेज को खरीदा है। साथ ही बोर्ड को उम्मीद है कि उनमें से अधिकांश कंपनिया इस बार बोली लगाएंगी।
विज्ञापन


पढ़ेंः- सचिन की जर्सी पहनने पर शार्दुल और BCCI पर भड़के फैन्स, ट्विटर पर जमकर कोसा 

बता दें कि बोर्ड इन राइट्स को तीन वर्गों में बांटा है जिनके  टेलीविजन राइट्स, डिजिटल राइट्स और मीडिया राइट्स शामिल हैं। बोर्ड ने मीडिया राइट्स के लिए टेंडर प्रक्रिया इसी महीने शुरू की थी। हालांकि, अब इसके लिए टेंडर जमा करने की आखिरी तारीख एक सितंबर तय की गई है।

गौरतलब है कि टेलीविजन राइटस के लिए मुख्य मुकाबला मौजूदा ब्रॉडकास्टर सोनी नेटवर्क और स्टार नेटवर्क के बीच है। इस बीच डिस्कवरी चैनल के सहयोग से शुरू हुए डी स्पोर्ट्स ने भी दस्तावेज को खरीद कर इस लड़ाई को त्रिकोणीय बना दिया है।

पढ़ेंः- धोनी के ये हैं 7 अनोखे रिकॉर्ड, जिन्हें तोड़ना होगा मुश्किल 

इसके अलावा एयरटेल और जियो जैसी टेलीकॉम कंपनियों के अलावा फेसबुक और ट्विटर जैसे सोशल मीडिया कंपनियां भी रेस में शामिल हैं।  इसी महीने की चार तारीख को अगले पांच साल के लिए आईपीएल के मीडिया राइट्स का फैसला हो जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें