फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाक को सलाह, क्रिकेट खेलने के लिए अपने मुल्क को बनाए सुरक्षित

विज्ञापन
विज्ञापन
भारत और पाकिस्तान क्रिकेट सीरीज दिसंबर में होगी या नहीं, इस पर कोई फैसला तो नहीं लिया गया लेकिन बयानबाजी दोनों ओर से चरम पर हैं। एक-दूसरे को लताड़ने की कोशिशें जारी है। पाक क्रिकेट बोर्ड शहरयार खान के भारत में क्रिकेट सीरीज न खेलने के फैसले का बीसीसीआई ने तल्ख अंदाज में जवाब दिया है।
विज्ञापन


बीसीसीआई के अधिकारी और आईपीएल चेयरमैन राजीव शुक्ला ने पाक को सलाह दी है कि वह अपनी घरेलु सीरीज यूएई में खेलना जारी रखने की जगह स्वदेश में सुरक्षित स्थल बनाना शुरू करे।

शुक्ला ने यह बयान पाक चैनल जियो टीवी को दिए एक इंटरव्यू में कहा। दरअसल, उनका यह बयान शहरयार खान के भारत में क्रिकेट सीरीज को ना कहने के बाद आया है। उन्होंने कहा कि पाक यूएई में खेलना जारी रखेगा उसके क्रिकेट को धीरे-धीरे नुकसान उठाना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

और भी बहुत कुछ बोले राजीव शुक्ला

आईपीएल चेयरमैन राजीव शुक्ला ने कहा कि लाहौर को आसानी से सुरक्षित स्थल बनाया जा सकता है। अगर पाकिस्तान स्टेडियम के नजदीक टीम होटल बनाकर और पर्याप्त सुरक्षा मुहैया कराकर लाहौर को सुरक्षित स्थल बनाता है तो भारत को लाहौर में खेलने में कोई आपत्ति नहीं है।

शुक्ला ने स्पष्ट किया है कि भारत तभी लाहौर में खेलने का इच्छुक है अगर पाकिस्तान आईसीसी को सुरक्षा का आश्वासन दे और अन्य सदस्य बोर्डों को भी वहां खेलने में कोई आपत्ति न हो। उन्होंने कहा, "अगर लाहौर को सुरक्षित स्थल बनाया जाता है तो सभी वहां जाकर खेलेंगे।"

पिछले साल दोनों देशों के बोर्डों के बीच सहमति पत्र के बारे में याद दिलाने पर शुक्ला ने स्वीकार किया कि एमओयू है लेकिन साथ ही कहा कि इस पर तब करार हुए जब आईसीसी और बीसीसीआई के अध्यक्ष कोई और थे। अब हमारे मौजूदा अध्यक्ष चाहते हैं कि दोनों देश एक-दूसरे के यहां खेलें।

उन्होंने आगे कहा कि हम यही तो कह रहे हैं कि इस बार भारत में खेलो हम पाकिस्तान की घरेलू सीरीज के नुकसान की क्षतिपूर्ति को तैयार है और जब पाकिस्तानी में चीजें सुधर जाएंगी तो हम वहां जाकर एक या दो सीरीज खेलेंगे। शुक्ला ने कहा कि पाक को दुबई में खेलने को लेकर कोई मुद्दा नहीं बनाना चाहिए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें