फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

4 फरवरी को नहीं होगी आईपीएल की निलामी, नई तारीख का ऐलान जल्द

Thu, 02 Feb 2017 07:51 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला/ नई दिल्ली
विज्ञापन
आईपीएल - फोटो : BCCI
विज्ञापन
4 फरवरी को होने वाली इंडियन प्रीमियर लीग की निलामी फिलहाल टल गई है। संभव है कि निलामी इसी महीने होगी। नई तारीखों का ऐलान जल्द ही किया जाएगा। इस फेरबदल के पीछे वजह सुप्रीम कोर्ट द्वारा प्रशासन पेनल के चुनाव में हुई देरी बताई जा रही है।
विज्ञापन


 हालांकि अभी तक यह साफ नहीं हुआ कि अब नीलामी किस दिन होगी, मगर खबरों के मुताबिक इस नीलामी के लिए 20 से 25 फरवरी तक का इंतजार करना पड़ सकता है। प्रशानिक समिति ने बीसीसीआई अधिकारियों से पूछा कि आईपीएल के 10वें संस्करण के लिए कौनसे कार्य सबसे ज्यादा जरूरी हैं।

सुप्रीम कोर्ट ने लोढ़ा समिति की सिफारिशों को लागू कर पाने में विफल होने के कारण बीसीसीआई अध्यक्ष अनुराग ठाकुर और सचिव अजय शिर्के को पद से बर्खास्त कर दिया था। इसके बाद जनवरी के अंत में उच्चतम न्यायालय ने बीसीसीआई के प्रशासन के लिए भारत के पूर्व नियंत्रक-महालेखापरीक्षक विनोद राय की अध्यक्षता में 4 सदस्यों के पेनल का गठन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

टीमों को मिला बड़ा फायदा, खिलाड़ियों को डालना हो प्रभाव

आईपीएल - फोटो : BCCI
इस बार के आईपीएल नीलामी के लिए टीमों ने कमर कस ली थी। अंदेशा था कि टीमें इंग्लैंड के खिलाड़ियों में ज्यादा दिलचस्पी दिखाएंगी। अब खिलाड़ियों की नीलामी फरवरी के तीसरे सप्ताह में होंगी और तब तक बीसीसीआई प्रशासन में भी स्थिरता आ जाएगी।

अब इस अतिरिक्त समय के साथ टीमें और बेहतर तैयारी कर सकती हैं। इसके अलावा कई खिलाड़ियों  पास मौजूदा इंटर-जोनल टी-20 टूर्नामेंट में अपना प्रभाव छोड़ने का मौका है। हालांकि, टीमों को अपना पर्स भी टटोलना होगा।

हालांकि, बीसीसीआई के मौजूदा हालातों के मद्देनजर नीलामी को टालने के फैसले पर किसी को हैरानी न हो। आईपीएल का 10वां सीजन कैसा होगा, यह तो आने वाला वक्त ही बताएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें