फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

IPL Auction: आईपीएल नीलामी में ऋषभ पंत-श्रेयस अय्यर पर पैसों की बारिश; क्या लखनऊ और पंजाब को मिल गया कप्तान?

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Sun, 24 Nov 2024 05:02 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
IPL 2025 - फोटो : Amar Ujala

भारत के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में सबसे महंगे बिकने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। ऋषभ को लखनऊ सुपर जाइंट्स ने रविवार को मेगा नीलामी में 27 करोड़ रूपये में खरीदा। इसके अलावा कोलकाता नाइट राइडर्स को पिछले सीजन में खिताब दिलाने वाले श्रेयस अय्यर 26 करोड़ 75 लाख रूपये में पंजाब किंग्स के हुए। लखनऊ और पंजाब दोनों को ही इस सीजन में कप्तान की जरूरत थी। दरअसल, लखनऊ ने केएल राहुल को रीटेन नहीं किया था, अब तक वे ही टीम की कप्तानी कर रहे थे। इसी तरह पंजाब ने सैम करन का साथ छोड़ दिया था। करन पिछले सीजन में पंजाब की कप्तानी कर रहे थे।

ऋषभ पंत - फोटो : IPL/BCCI
पंत के लिए हैदराबाद, आरसीबी और लखनऊ में होड़
ऋषभ पंत के लिए लखनऊ और आरसीबी के बीच शुरुआत में जंग देखने को मिली। पंत दो करोड़ रुपये के आधार मूल्य के साथ नीलामी में उतरे थे और कम ही समय पर उनकी कीमत 10 करोड़ रुपये के पार पहुंच गई। इस दौरान हैदराबाद भी दौड़ में शामिल हुई, लेकिन लखनऊ ने भी हार नहीं मानी। नीलामी टेबल पर हैदराबाद की मालकिन काव्या मारन और लखनऊ के मालिक संजय गोयनका लगातार पंत के लिए बोली लगाते रहे और देखते ही देखते कीमत 17 करोड़ के पार पहुंच गई। हैदराबाद और लखनऊ यहां भी नहीं रुके और पंत पर बोली बढ़ती रही। लखनऊ ने पंत के लिए 20.75 करोड़ रुपये की बोली लगाई और हैदराबाद ने हाथ वापस खींच लिए। हालांकि, दिल्ली ने आरटीएम का इस्तेमाल किया। इसके बाद लखनऊ ने पंत के लिए 27 करोड़ रुपये का प्रस्ताव दिया और दिल्ली ने अपने हाथ पीछे कर लिए। इस तरह पंत 27 करोड़ रुपये में बिके और लखनऊ ने उन्हें आईपीएल के सबसे महंगे खिलाड़ी के तौर पर लिया।

श्रेयस अय्यर - फोटो : BCCI
श्रेयस के लिए दिल्ली और पंजाब में थी होड़
इससे पहले अय्यर को पंजाब किंग्स ने 26 करोड़ 75 लाख रूपये में खरीदा। दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब के बीच अय्यर को लेकर काफी समय तक होड़ रही लेकिन आखिर में पंजाब ने बाजी मारी। अय्यर ने आस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क का रिकॉर्ड तोड़ा था, जिन्हें पिछली नीलामी में केकेआर ने 24 करोड़ 75 लाख रूपये में खरीदा था। स्टार्क को 11 करोड़ 75 लाख में दिल्ली कैपिटल्स ने खरीदा।

पांच सबसे महंगे खिलाड़ी - फोटो : अमर उजाला
मेगा ऑक्शन में इनकी भी धूम
इससे पहले बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह को पंजाब ने राइट टू मैच कार्ड का इस्तेमाल करके 18 करोड़ में खरीदा। सनराइजर्स हैदराबाद ने आखिरी बोली 18 करोड़ की लगाई थी, जिसे आरटीएम के जरिए पंजाब ने मैच किया। चेन्नई सुपर किंग्स ने दो करोड़ की बेसप्राइज पर नीलामी में सबसे पहले उतरे अर्शदीप पर पहली बोली लगाई थी। दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज कैगिसो रबाडा को गुजरात टाइटंस ने 10 करोड़ 75 लाख में खरीदा। इंग्लैंड के विकेटकीपर बल्लेबाज जोस बटलर को गुजरात ने 15 करोड़ 75 लाख रुपये में खरीदा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next