फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2018: गंभीर की इतने साल बाद हुई घर वापसी, बनाए जा सकते हैं DD के 'बिग बॉस'

Sat, 27 Jan 2018 01:54 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Gautam Gambhir
इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2018 के लिए खिलाड़ियों की दो दिवसीय नीलामी शनिवार को बेंगलुरु में शुरू हुई। कोलकाता नाइट राइडर्स को दो बार विजेता बनाने वाले कप्तान गौतम गंभीर को इस बार दिल्ली डेयरडेविल्स ने खरीदा है। गंभीर को डेयरडेविल्स ने 2.8 करोड़ रुपये में खरीदा। बता दें कि आईपीएल के पहले सीजन में गौतम गंभीर दिल्ली डेयरडेविल्स के लिए ही खेले थे।
विज्ञापन

2 of 5
gambhir
इससे पहले कोलकाता नाइट राइडर्स ने अपनी टीम के पूर्व कप्तान गौतम गंभीर को रिटेन करने से इनकार कर दिया था। इस नीलामी में गौतम गंभीर का बेस प्राइस 2 करोड़ रुपये था, लेकिन किसी भी फ्रैंचाइजी ने गंभीर में ज्यादा दिलचस्पी नहीं दिखाई और आखिरकार दिल्ली ने उन्हें बेहद सस्ते दाम में खरीद लिया।
विज्ञापन

3 of 5
ashwin
उम्मीद के मुताबिक दो साल बाद वापसी करने वाली चेन्नई सुपरकिंग्स अपने फेवरेट प्लेयर रविचंद्रन अश्विन पर फिर से दांव खेलेगी, वैसा कुछ हुआ नहीं। अश्विन को पंजाब ने 7.6 करोड़ रुपये में खरीदा है।

4 of 5
shikhar dhawan
इसके अलावा सनराइजर्स हैदराबाद ने राइट टू मैच (आरटीएम) कार्ड का इस्तेमाल करते हुए शिखर धवन को रिटेन किया। शिखर धवन पर किंग्‍स इलेवन पंजाब ने 5.2 करोड़ रुपये की बोली लगाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
gayle
वहीं कैरीबियाई खिलाड़ी क्रिस गेल को इस सीजन में अभी तक किसी फ्रैंचाइजी ने नहीं खरीदा है। दो साल बाद आईपीएल में वापसी करने वाली राजस्थान रॉयल ने अभी सिर्फ ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर स्टीवन स्मिथ को ही रिटेन किया है। जबकि किंग्स इलेवेन पंजाब ने अभी तक सिर्फ अपने  हरफनमौला खिलाड़ी अक्षर पटेल को ही रिटेन किया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें