फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL Auction: चैंपियन गुजरात टाइटंस के कोच आशीष नेहरा ने बताया नीलामी का प्लान, इन खिलाड़ियों पर लगाएंगे दांव

Fri, 09 Dec 2022 10:22 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

नेहरा की कोचिंग और हार्दिक पांड्या की कप्तानी में गुजरात टाइटंस की टीम ने अपने पहले ही सीजन में खिताब जीत लिया। उसने फाइनल में 2008 की चैंपियन राजस्थान रॉयल्स को हराया था।
विज्ञापन
गुजरात टाइटंस के कप्तान हार्दिक पांड्या और मुख्य कोच आशीष नेहरा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईपीएल के अगले सीजन के लिए खिलाड़ियों की नीलामी 23 दिसंबर को कोच्चि में होनी है। पिछली बार की तरह इस बार बड़ी नीलामी नहीं होगी। 10 फ्रेंचाइजियों के पास कुल 87 जगह ही बाकी हैं। सभी टीमें नीलामी के लिए अपनी योजनाओं को अंतिम रूप देने में लगी हैं। इसी बीच, गत चैंपियन गुजरात टाइटंस के कोच आशीष नेहार ने कहा है कि वह नीलामी में तेज गेंदबाजों के लिए बोली लगाएंगे।
विज्ञापन


नेहरा ने कहा कि टीम को तेज गेंदबाज की जरूरत है। उन्होंने कहा, ''अगर आप जीत भी जाते हैं, तब भी आप जरूरत के हिसाब से कुछ बदलाव करते हैं। हमें एक तेज गेंदबाज की जरूरत पड़ सकती है। सभी टीमें छोटी नीलामी में अपनी जरूरत के मुताबिक बदलाव करती हैं। हम किसी से अलग नहीं हैं। हमारी बहुत अधिक आवश्यकताएं नहीं हैं क्योंकि हमने कई खिलाड़ियों को रिलीज नहीं किया है।''

घरेलू खिलाड़ियों के लिए बचे हैं दो या तीन स्थान
गुजरात के कोच ने आगे कहा, ''टीम में घरेलू खिलाड़ियों के लिए दो या तीन स्थान बचे हुए हैं। ऐसा नहीं है कि आप हमेशा उस खिलाड़ी को अपनी टीम में शामिल कर लेते हैं, जिसे आप चाहते हैं। नौ और भी टीमें हैं।'' नेहरा की कोचिंग और हार्दिक पांड्या की कप्तानी में गुजरात टाइटंस की टीम ने अपने पहले ही सीजन में खिताब जीत लिया। उसने फाइनल में 2008 की चैंपियन राजस्थान रॉयल्स को हराया था।
विज्ञापन


नेहरा ने कहा, "हर साल आप एक टीम के रूप में जीतना चाहते हैं। यहां कोई भी भाग लेने के लिए नहीं बल्कि जीतने के लिए उतरते हैं। कोई एक ही विजेता होता है। जीत और हार के बीच का अंतर बहुत कम होता है।" गुजरात टाइटंस ने अगले सत्र से पहले अफगानिस्तान के रहमानुल्लाह गुरबाज और न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज लॉकी फर्ग्यूसन को रिलीज कर दिया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें