फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2025 Auction Live Streaming: दो दिन लगेगी खिलाड़ियों की बोली, जानें कब और कहां देख सकेंगे मेगा नीलामी

Sun, 24 Nov 2024 10:26 AM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

IPL Mega Auction 2025 Live Streaming Telecast Channel: नीलामी में उतरने वाले 577 खिलाड़ियों में से 12 मार्की खिलाड़ी हैं जिन्हें दो सेट में बांटा गया है। मालूम हो कि मार्की खिलाड़ी नीलामी में सबसे पहले आएंगे।
विज्ञापन
आईपीएल नीलामी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईपीएल 2025 के लिए होने वाली मेगा नीलामी के लिए मंच सज चुका है और सभी 10 फ्रेंचाइजी ने इसके लिए कमर कस ली है। आईपीएल नीलामी में कुल 577 खिलाड़ी उतरेंगे। नीलामी से पहले 10 टीमों ने अपनी रिटेंशन लिस्ट जारी की थी और कुल 46 खिलाड़ी रिटेन हुए थे। गत चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) और राजस्थान रॉयल्स की टीमों ने अधिकतम छह खिलाड़ी रिटेन किए थे और उनके पास एक भी राइट टू मैच (आरटीएम) कार्ड उपलब्ध नहीं है। 
विज्ञापन

नीलामी में उतरने वाले 577 खिलाड़ियों में से 12 मार्की खिलाड़ी हैं जिन्हें दो सेट में बांटा गया है। मालूम हो कि मार्की खिलाड़ी नीलामी में सबसे पहले आएंगे। इसके बाद अन्य कैप्ड खिलाड़ियों की बोली लगेगी और फिर अनकैप्ड खिलाड़ियों का नंबर आएगा। 

577 खिलाड़ियों की किस्मत दांव पर 
आईपीएल 2025 के लिए होने वाली खिलाड़ियों की मेगा नीलामी में इस बार कुल 1574 खिलाड़ियों ने पंजीकरण कराया था, लेकिन कुल 577 खिलाड़ियों को चयनित किया गया जिनमें से 367 भारतीय और 210 विदेशी खिलाड़ी, जबकि तीन सहयोगी राष्ट्र के हैं। इस बार कुल 331 अनकैप्ड खिलाड़ी भी अपनी अपनी किस्मत आजमाएंगे जिसमें से 319 भारतीय और 12 विदेशी खिलाड़ी हैं। सभी 10 फ्रेंचाइजी 204 खाली स्थानों के लिए बोली लगाएंगी।

इस बार नीलामी में शामिल होंगे बड़े नाम
नीलामी से पहले हाल ही में सभी टीमों ने अपनी रिटेंशन लिस्ट जारी की थी। इस बार नीलामी में श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत, केएल राहुल, अर्शदीप सिंह, जोस बटलर और मिचेल स्टार्क जैसे दिग्गज खिलाड़ियों की भी बोली लगेगी जिन्हें उनकी टीमों ने रिटेन नहीं करने का फैसला किया था। श्रेयस की कप्तानी में कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने आईपीएल 2024 का खिताब जीता था, लेकिन वह नीलामी में उतरेंगे। इस बार नीलामी में ऐसे पांच खिलाड़ी शामिल हैं जो पिछले सीजन तक अपनी टीमों की कमान संभाल रहे थे, इनमें श्रेयस, पंत, राहुल, फाफ डुप्लेसिस और सैम करन का नाम शामिल है। श्रेयस ने कोलकाता, पंत ने दिल्ली कैपिटल्स, राहुल ने लखनऊ सुपरजाएंट्स, डुप्लेसिस ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) और करन ने पंजाब किंग्स की कमान संभाली थी।
विज्ञापन

आइए जानते हैं आईपीएल 2025 के लिए होने वाली खिलाड़ियों की मेगा नीलामी से जुड़ी सारी जानकारियां...

आईपीएल 2025 के लिए होने वाली खिलाड़ियों की मेगा नीलामी कब होगी?
आईपीएल 2025 के लिए होने वाली खिलाड़ियों की मेगा नीलामी 24 और 25 नवंबर को होगी। 

आईपीएल 2025 के लिए होने वाली खिलाड़ियों की मेगा नीलामी कहां होगी?
आईपीएल 2025 के लिए होने वाली खिलाड़ियों की मेगा नीलामी सऊदी अरब के शहर जेद्दाह में होगी। 

आईपीएल 2025 के लिए होने वाली खिलाड़ियों की मेगा नीलामी कब शुरू होगी?
आईपीएल 2025 के लिए होने वाली खिलाड़ियों की मेगा नीलामी भारतीय समयानुसार दोपहर 3:30 बजे से शुरू होगी। 

आईपीएल 2025 के लिए होने वाली खिलाड़ियों की मेगा नीलामी किस टीवी चैनल पर देख सकते हैं?
आईपीएल 2025 के लिए होने वाली खिलाड़ियों की मेगा नीलामी के टीवी के प्रसारण अधिकार स्टार स्पोर्ट्स के पास हैं।

आईपीएल 2025 के लिए होने वाली खिलाड़ियों की मेगा नीलामी की लाइव स्ट्रीमिंग कहां उपलब्ध होगी?
आईपीएल 2025 के लिए होने वाली खिलाड़ियों की मेगा नीलामी को ऑनलाइन जिओ सिनेमा एप (Jio Cinema) पर देखा जा सकता है। इसके साथ ही नीलामी से जुड़े लाइव अपडेट दर्शक Amarujala.com पर भी पढ़ सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें