फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2024 SRH Full Squad: नीलामी में सनराइजर्स ने कमिंस और हेड समेत छह खिलाड़ी खरीदे, देखें संभावित प्लेइंग-11

Wed, 20 Dec 2023 09:03 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई

सार

IPL 2024 Sunrisers Hyderabad Full Squad List : ट्रेविस हेड भी बड़े खिलाड़ी रहे और वह शीर्ष क्रम में मयंक अग्रवाल या अभिषेक शर्मा की जगह ले सकते हैं। हालांकि, टीम के पास अभी भी कोई अच्छा मैच फिनिशर नहीं है।
विज्ञापन
मार्को यानसेन और सनराइजर्स के अन्य खिलाड़ी - फोटो : IPL/BCCI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईपीएल 2024 के लिए नीलामी पूरी हो चुकी है। सनराइजर्स हैदराबाद की टीम इस नीलामी में 34 करोड़ रुपये के साथ उतरी थी। हालांकि, इस रकम से उन्होंने कुछ बड़े और अच्छे खिलाड़ी खरीदे। टीम के पास अब कुल 25 खिलाड़ी हैं, जिसमें आठ विदेशी हैं। सनराइजर्स ने इस नीलामी में सबसे महंगा खिलाड़ी पैट कमिंस के रूप में खरीदा।
विज्ञापन

उनके लिए फ्रेंचाइजी ने 20.5 करोड़ रुपये खर्च कर दिए। वहीं, वानिंदु हसरंगा को उनके बेस प्राइस पर खरीदना टीम के लिए बड़ी बात रही। ट्रेविस हेड भी बड़े खिलाड़ी रहे और वह शीर्ष क्रम में मयंक अग्रवाल या अभिषेक शर्मा की जगह ले सकते हैं। टीम के पास हालांकि, अभी भी कोई अच्छा मैच फिनिशर नहीं है और वह अब्दुल समद के बैकअप की तलाश कर सकते थे।

टीम में कुल खिलाड़ी: 25 (8 विदेशी)

रिटेन किए गए: अब्दुल समद, अभिषेक शर्मा, एडेन मार्कराम (कप्तान), मार्को यानसेन, राहुल त्रिपाठी, वॉशिंगटन सुंदर, ग्लेन फिलिप्स, सनवीर सिंह, हेनरिक क्लासेन, भुवनेश्वर कुमार, मयंक अग्रवाल, टी नटराजन, अनमोलप्रीत सिंह, मयंक मार्कंडेय, उपेंद्र सिंह यादव, उमरान मलिक, नीतीश कुमार रेड्डी, फजलहक फारूकी, शाहबाज अहमद (ट्रेडेड)।

नीलामी में खरीदे: ट्रेविस हेड (6.8 करोड़ रुपये), वानिंदु हसरंगा (1.5 करोड़ रुपये), पैट कमिंस (20.5 करोड़ रुपये), जयदेव उनादकट (1.6 करोड़ रुपये), आकाश सिंह (20 लाख रुपये), झाथवेध सुब्रमण्यम (20 लाख रुपये)।

रोल के हिसाब से पूरी टीम
  • सलामी बल्लेबाज: ट्रेविस हेड, मयंक अग्रवाल, अभिषेक शर्मा, अनमोलप्रीत सिंह
  • मध्य क्रम: एडेन मार्कराम, राहुल त्रिपाठी, ग्लेन फिलिप्स, अब्दुल समद, हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), उपेंद्र यादव (विकेटकीपर)
  • ऑलराउंडर: मार्को यानसेन, वाशिंगटन सुंदर, सनवीर सिंह, नीतीश कुमार रेड्डी, शाहबाज अहमद
  • तेज गेंदबाज: पैट कमिंस, भुवनेश्वर कुमार, फजलहक फारूकी, टी नटराजन, उमरान मलिक, जयदेव उनादकट, आकाश सिंह।
विज्ञापन

संभावित प्लेइंग-11

ट्रेविस हेड, अभिषेक शर्मा/राहुल त्रिपाठी, एडेन मार्करम, हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, अब्दुल समद, पैट कमिंस, भुवनेश्वर कुमार, मयंक मारकंडे, टी नटराजन, उमरान मलिक।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें