पंजाब किंग्स ने हर बार की तरह इस नीलामी में भी कुछ ऐसे खिलाड़ियों पर बड़ी बोली लगाई, जिन्हें कहा जा रहा था कि वह इस बार कम कीमत पर बिक सकते हैं। पंजाब ने उन्हें भारी कीमत देकर उनकी किस्मत पलट दी। हर्षल पटेल और राइली रूसो वह खिलाड़ी हैं। हर्षल को खरीदने के लिए पंजाब ने 11.75 करोड़ रुपये चुकाए, जबकि शुरुआती सेट में नहीं बिकने वाले रूसो को एक्सलरेटेड सेट में आठ करोड़ रुपये देकर खरीदा।
टीम ने कुछ अच्छे खिलाड़ी भी शामिल किए। इनमें क्रिस वोक्स शामिल हैं। पंजाब के साथ एक दुर्घटना भी घटी, जब उन्हें शशांक सिंह को न चाहते हुए भी खरीदना पड़ा। दरअसल, उन्होंने पहले शशांक सिंह को खरीदा, फिर महसूस किया कि वे उन्हें नहीं चाहते थे। पंजाब ने बाद में कहा भी उन्हें ये खिलाड़ी नहीं चाहिए, लेकिन बोली लग चुकी थी और हैमर गिर चुका था तो उन्हें शामिल करना पड़ा। शशांक अगर यह ऑक्शन देख रहे होंगे, तो उन पर क्या बीत रही होगी यह वही जानते हैं। यह थोड़ा शर्मनाक था।
वे शाहरुख खान को वापस खरीद सकते थे। उनके पास मध्यक्रम में अच्छे भारतीय बल्लेबाज की कमी है। हर्षल, रूसो और वोक्स के अलावा टीम ने बाकी सभी घरेलू खिलाड़ी खरीदे और वह भी 20 लाख की कीमत पर। वोक्स और हर्षल अपने वेरिएशन की वजह से टीम के लिए मददगार साबित हो सकते हैं। वहीं, लिविंगस्टोन के बैकअप के तौर पर रूसो फिट बैठेंगे।
रिटेन किए गए: शिखर धवन (कप्तान), मैथ्यू शॉर्ट, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), सिकंदर रजा, ऋषि धवन, लियाम लिविंगस्टोन, अथर्व ताइदे, अर्शदीप सिंह, नाथन एलिस, सैम करन, कगिसो रबाडा, हरप्रीत बराड़, राहुल चाहर, हरप्रीत भाटिया, विदवथ कवेरप्पा, शिवम सिंह।
नीलामी में खरीदा: हर्षल पटेल (11.75 करोड़ रुपये), क्रिस वोक्स (4.20 करोड़ रुपये), आशुतोष शर्मा (20 लाख रुपये), विश्वनाथ प्रताप सिंह (20 लाख रुपये), शशांक सिंह (20 लाख रुपये), तनय त्यागराजन (20 लाख रुपये), प्रिंस चौधरी (20 लाख रुपये), राइली रूसो (8 करोड़ रुपये)।
रोल के हिसाब से पूरी टीम
- सलामी बल्लेबाज: शिखर धवन (कप्तान), प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर)
- मध्य क्रम: जॉनी बेयरस्टो (विकेटकीपर), रिली रोसो, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), लियाम लिविंगस्टोन, अथर्व तायडे, हरप्रीत भाटिया, आशुतोष शर्मा, शशांक सिंह।
- ऑलराउंडर: ऋषि धवन, सैम करन, सिकंदर रजा, शिवम सिंह, क्रिस वोक्स, हर्षल पटेल, विश्वनाथ सिंह, तनय त्यागराजन।
- तेज गेंदबाज: कागिसो रबाडा, नाथन एलिस, अर्शदीप सिंह, विद्वथ कावेरप्पा
- स्पिनर: हरप्रीत बरार, राहुल चाहर, प्रिंस चौधरी
संभावित प्लेइंग-11
शिखर धवन (कप्तान), प्रभसिमरन सिंह, जॉनी बेयरस्टो, लियम लिविंगस्टोन, जितेश शर्मा, सैम करन, हर्षल पटेल, हरप्रीत बरार, कगिसो रबाडा, अर्शदीप सिंह, राहुल चाहर/अथर्व तायदे (इम्पैक्ट सब)।