आईपीएल नीलामी में लखनऊ सुपर जाएंट्स की ओर से हेड कोच जस्टिन लैंगर और मालिक संजीव गोयनका पहुंचे थे। ज्यादातर हिस्सा में संजीव गोयनका ने ही पैडल उठाकर बोली लगाई। लखनऊ की टीम में फिलहाल 25 खिलाड़ी हैं, जिसमें से आठ विदेशी हैं।
लखनऊ की टीम जब से आईपीएल में आई है, हर बार यह टीम सबसे मजबूत मानी जाती है। इस बार नीलामी से पहले ही लखनऊ ने ट्रेड के जरिये देवदत्त पडिक्कल को शामिल कर बैटिंग लाइन अप और मजबूत की। फिर नीलामी में एम सिद्धार्थ के रूप में एक स्पिनर लेकर टीम ने लगभग सभी बेस कवर किए।
टीम में फिलहाल अनुभवी भारतीय मध्यक्रम बल्लेबाजों की कमी है। इसकी वजह से केएल राहुल को पारी की शुरुआत करने के बजाय नंबर चार पर बल्लेबाजी करने के लिए आना पड़ सकता है। वहीं, इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर आयुष बदोनी और किसी गेंदबाज के बीच स्वैप किया जा सकता है।
रिटेन किए गए: केएल राहुल (कप्तान), क्विंटन डिकॉक, निकोलस पूरन, आयुष बदोनी, काइल मेयर्स, मार्कस स्टोइनिस, दीपक हुडा, रवि बिश्नोई, नवीन-उल-हक, क्रुणाल पंड्या, युद्धवीर सिंह, प्रेरक मांकड़, यश ठाकुर , अमित मिश्रा, मार्क वुड, मयंक यादव, मोहसिन खान, देवदत्त पडिक्कल (ट्रेडेड)।
नीलामी में खरीदे: शिवम मावी (6.40 करोड़ रुपये), अर्शिन कुलकर्णी (20 लाख रुपये), मनिमरण सिद्धारथ (2.4 करोड़ रुपये), एश्टन टर्नर (1 करोड़ रुपये), डेविड विली (2 करोड़ रुपये), मोहम्मद अर्शद खान (20 लाख रुपये)।
रोल के हिसाब से पूरी टीम
- सलामी बल्लेबाज: केएल राहुल (कप्तान), क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), काइल मेयर्स, देवदत्त पडिक्कल।
- मध्य क्रम: निकोलस पूरन (विकेटकीपर), आयुष बडोनी, दीपक हुड्डा, एश्टन टर्नर।
- ऑलराउंडर: के गौतम, क्रुणाल पांड्या, मार्कस स्टोइनिस, प्रेरक मांकड़, अर्शिन कुलकर्णी, डेविड विली।
- तेज गेंदबाज: मोहसिन खान, मार्क वुड, यश ठाकुर, नवीन उल हक, मयंक यादव, युद्धवीर सिंह, शिवम मावी, अरशद खान।
- स्पिनर: रवि बिश्नोई, अमित मिश्रा, एम सिद्धार्थ।
संभावित प्लेइंग-11
क्विंटन डिकॉक (विकेटकीपर), देवदत्त पडिक्कल, दीपक हुड्डा, केएल राहुल (कप्तान), निकोलस पूरन, मार्कस स्टोइनिस, क्रुणाल पांड्या, रवि बिश्नोई, मोहसिन खान/आयुष बदोनी (इम्पैक्ट सब्स्टिट्यूट), शिवम मावी, मार्क वुड।